अपडेटेड 13 May 2024 at 14:34 IST

CBSE 10th Results 2024 OUT: 12वीं के बाद 10वीं कक्षा के नतीजे भी जारी, 93.60 % बच्चे हुए पास

CBSE 10th Results 2024 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के बाद अब 10वीं कक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं।

Follow :  
×

Share


यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट | Image: X

CBSE 10th Results 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के बाद अब 10वीं कक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। 13 मई को बोर्ड ने नतीजों का ऐलान किया है जिसे आप cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, umang.gov.in और results.digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

इस साल 10वीं कक्षा में 93.60 का पास प्रतिशत दर्ज किया गया है जो पिछले साल की तुलना में 0.48 प्रतिशत अधिक है। 2023 में 10वीं क्लास में 93.12 प्रतिशत छात्र ही पास हुए थे। इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर परफॉर्म किया है। दोनों के नतीजों में 2.04% का फर्क है।

Central Board of Secondary Education (CBSE) declares Class X results. pic.twitter.com/h8A6F75XMA

— ANI (@ANI) May 13, 2024

CBSE के 10वीं कक्षा के नतीजे जारी

CBSE बोर्ड ने आज यानि 13 मई को 10वीं और 12वीं दोनों क्लास का रिजल्ट अनाउंस कर दिया है। इस साल, 12वीं कक्षा का पास परसेंटेज 87.98 प्रतिशत आया है। जबकि 10वीं में 93.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। 12वीं कक्षा की तरह 10वीं कक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली है।

CBSE के 10वीं कक्षा के पेपर में 94.75 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत केवल 92.71 है। ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 91.30 दर्ज किया गया है। 12वीं कक्षा में भी  91% से ज्यादा लड़कियां इस साल बोर्ड के पेपर में पास हो गई हैं। लड़कियां 6.40% से ज्यादा अंकों से लड़कों से आगे निकल गई हैं।

जिला वाइज कौन निकला आगे?

CBSE ने इस साल टॉपर्स के नाम का ऐलान नहीं किया है लेकिन बाकी डिटेल्स दे दी हैं। बोर्ड ने जिला वाइज और स्कूल वाइज भी नतीजे जारी किए हैं। 12वीं कक्षा की तरह 10वीं कक्षा में भी त्रिवेंद्रम जिला सबसे आगे रहा जहां 99.75 प्रतिशत बच्चे पास हो गए हैं जबकि सबके कम नंबर गुवाहाटी से सामने आए हैं जहां केवल 77.94 प्रतिशत छात्र पास हो पाए हैं।

ये भी पढ़ेंः CBSE 12th Results 2024 OUT: कक्षा 12वीं के छात्रों को मिला सरप्राइज, नतीजों का हुआ ऐलान, 87.98 % पास

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 May 2024 at 13:25 IST