CBSE 10th Result 2026 Declared: 25 लाख स्टूडेंट का इंतजार खत्म, CBSE ने जारी किया 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, SMS से कैसे करें चेक, पूरा प्रोसेस

CBSE 10th Result Declared: CBSE ने 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, डिजीलॉकर या एसएमएस के जरिए अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इस साल 25 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।

Follow :  
×

Share


CBSE Class 10 Results 2026 Declared | Image: X

CBSE 10th Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। इस साल बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए करीब 25 लाख छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। 
छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए देख सकते हैं। बता दें कि इस साल 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चली थीं, जिनका परिणाम आज आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है।

डिजीलॉकर पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन कर रहे हैं, जिससे बोर्ड की मुख्य वेबसाइट पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में छात्र अपना परिणाम देखने के लिए डिजीलॉकर (DigiLocker) का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिजीलॉकर न केवल रिजल्ट देखने का सबसे तेज माध्यम है, बल्कि छात्र यहां से अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करना होगा।

बिना इंटरनेट चेक करें स्कोरकार्ड 

लेकिन, अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो CBSE ने ऑफलाइन रिजल्ट चेक करने के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। छात्र 'SMS' और 'IVRS' (कॉल) के जरिए भी अपने अंक जान सकते हैं। दिल्ली के छात्रों के लिए विशेष नंबर 24300699 जारी किया गया है, जबकि अन्य राज्यों के छात्र 011-24300699 पर कॉल करके वॉयस निर्देशों का पालन कर अपना रिजल्ट सुन सकते हैं। SMS के जरिए रिजल्ट पाने के लिए छात्रों को 'cbse10' के साथ अपना रोल नंबर और अन्य विवरण लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा।

सुरक्षित रखें अपनी मार्कशीट 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर 'Secondary School Examination 2026' के लिंक पर क्लिक करें। यहां जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपनी ऑनलाइन मार्कशीट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। साथ ही, स्कूल से प्राप्त होने वाली ओरिजिनल मार्कशीट के लिए अपने संबंधित विद्यालय के संपर्क में रहें। 

CBSE बोर्ड परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें…

  • results.cbse.nic.in 
  • cbse.gov.in 
  • results.nic.in 
  • results.digilocker.gov.in 
  • umang.gov.in
  • cbse.nic.in 

ये भी पढ़ें: CBSE 10th Result 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, सीबीएसई ने जारी किए 10वीं के परिणाम; ऐसे करें चेक

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 15 April 2026 at 16:59 IST