CBSE Board Result 2026: इस तारीख तक जारी हो सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे, कैसे करें चेक; यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

CBSE Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) रिजल्ट घोषित करने की तैयारियों के अंतिम चरण में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड अप्रैल के आखिरी हफ्ते से लेकर मई के दूसरे हफ्ते के बीच कभी भी नतीजों का ऐलान कर सकता है।

Follow :  
×

Share


CBSE Board Result 2026 | Image: ANI

CBSE Board Result 2026:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अब अपने अंतिम चरण में हैं। इस साल बोर्ड ने 'ट्वाइस-ए-ईयर' (दो बार परीक्षा) प्रणाली के तहत परीक्षाएं आयोजित की थीं, जिसके कारण मूल्यांकन प्रक्रिया और रिजल्ट की तारीखों में कुछ बदलाव देखे जा रहे हैं। यहां आप स्टेप-बाय- स्टेप जान लें कि आपको रिजल्ट कैसे करना है और कब आएगा?

रिजल्ट को लेकर क्या है ताजा अपडेट?

CBSE की 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च 2026 को ही खत्म हो गई थीं, जबकि जबकि 12वीं की परीक्षाएं आज, 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, कॉपियों की चेकिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब अंकों को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
cbse अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले/दूसरे सप्ताह तक परिणामों की घोषणा कर सकता है।इस साल देश भर से लगभग 35 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

CBSE 10th-12th Result 2026 के यहां पढ़ें

बोर्ड का नामकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
कक्षा10वीं और 12वीं
परीक्षा समाप्ति तिथि10वीं (11 मार्च), 12वीं (9 अप्रैल)
रिजल्ट की संभावित तारीखअप्रैल अंत या मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटcbseresults.nic.in


स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर विजिट करें।
होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार 'CBSE Class 10th Result 2026' या 'CBSE Class 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल कोड (School No.) और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।

बिना इंटरनेट या भारी ट्रैफिक में रिजल्ट देखने के लिए दूसरा ऑप्शन 

अगर वेबसाइट स्लो हो या इंटरनेट की समस्या आए, तो छात्र इन ऑप्शन से भी रिजल्च चेक कर सकते हैं। 
DigiLocker के माध्यम से CBSE आपकी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट सीधे आपके डिजिलॉकर अकाउंट में भेजता है। इसके लिए आपको स्कूल द्वारा दिए गए 6-डिजिट पिन का उपयोग करना होगा।
UMANG App से भी आप चेक कर सकते हैं। आप अपने स्मार्टफोन पर उमंग ऐप डाउनलोड करके भी 'CBSE' सेक्शन में जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बिना इंटरनेट के रिजल्ट पाने के लिए अपने फोन से एक मैसेज टाइप करें। CBSE10 <RollNo> (10वीं के लिए) या CBSE12 <RollNo> (12वीं के लिए) और इसे बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नंबर पर भेज दें।

ये भी पढ़ें - Varuthini Ekadashi 2026 Kab Hai: 13 या 14 अप्रैल कब है वरुथिनी एकादशी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 9 April 2026 at 17:18 IST