Bihar Police Exam: बिहार पुलिस SI मुख्य परीक्षा स्थगित, अप्रैल में नहीं होगा एग्जाम, जानें कब आएगा नया शेड्यूल?
Bihar Police SI Main Exam Postponed: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक (SI) पद के लिए अप्रैल 2026 में प्रस्तावित मुख्य लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
Bihar Police SI Main Exam Postponed: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSC) ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक (SI) पद के लिए अप्रैल 2026 में प्रस्तावित मुख्य लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। BPSC ने 09 अप्रैल 2026 को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कहा है कि अपरिहार्य कारणों से अप्रैल 2026 में होने वाली बिहार पुलिस SI मुख्य लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
कब आएगा नया शेड्यूल?
बता दें, Bihar Police Subordinate Services Commission द्वारा 1799 पदों के लिए आयोजित होने वाली बिहार पुलिस SI मेन्स परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को निर्धारित थी, जिसे अब स्थगित कर दिया है। ऐसे में BPSC ने अभी तक परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा नहीं की है। आयोग ने कहा है कि नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी और अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in चेक करते रहें।
बिहार पुलिस दोरागा भर्ती में 1799 रिक्तियां
दरअसल, बिहार पुलिस दोरागा भर्ती 2025 अभियान के माध्यम से कुल 1799 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें 35 प्रतिशत यानी कुल 614 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि 36 पद स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नातिन के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती के लिए 10,36,702 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था लेकिन 7,26,231 उम्मीदवार ही प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए।
वहीं, दिलचस्प है कि प्रारंभिक परीक्षा में कुल 1799 वैकेंसी के मुकाबले 20 गुना उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है। प्रीलिम्स में कुल 35,857 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। अब इन सभी उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी।
क्या करें अभ्यर्थी?
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परेशान न हों और अपनी तैयारी जारी रखें। BPSC ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा रद्द नहीं हुई है, केवल स्थगित की गई है। नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं और किसी भी प्रश्न के लिए आयोग से संपर्क कर सकते हैं।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 9 April 2026 at 19:29 IST