Sarkari Naukri 2026: बिहार में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 1100+ पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन से लेकर सैलरी तक की पूरी डिटेल

Sarkari Naukri 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 7 मई 2026 से 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। कुल 1230 पदों पर भर्ती के लिए स्नातक पास युवा आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

Follow :  
×

Share


BPSC 72nd CCE Recruitment 2026 | Image: bpsc

Sarkari Naukri 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 1186 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

44 पद घटाए गए 

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो गई है, वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई रखी गई है। बता दें, इस भर्ती के तहत प्रारंभ में कुल 1230 पद घोषित किए गए थे, जिन्हें संशोधित कर अब 1186 कर दिया गया है। यानी कुल 44 पदों में कटौती की गई है।

पद और विभाग (Posts)

इस भर्ती के जरिए सब डिविजनल ऑफिसर (SDO), डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP), रिवेन्यू ऑफिसर (RO) और ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) जैसे प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है। वहीं, कुछ विशेष पदों के लिए लॉ, कॉमर्स या इकोनॉमिक्स जैसी डिग्री मांगी जा सकती है।

उम्र सीमा

बता दें, उम्र सीमा की बात करें तो इसे अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार तय की गई है। जिसमें सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है, जबकि महिलाओं के लिए 40 वर्ष तक छूट दी गई है। OBC और EBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 से 42 वर्ष है, वहीं SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 42 वर्ष तक की छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये प्रति परीक्षा रखा गया है। यदि आप आवेदन में Aadhaar Card का उपयोग नहीं करते हैं, तो आपको 200 रुपये अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा। इसलिए सलाह दी जाती है कि आधार के जरिए ही रजिस्ट्रेशन करें।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन तीन कड़े चरणों में पूरा होगा-

1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): इसमें 150 अंकों के सवाल होंगे और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा, जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

2. मुख्य परीक्षा (Mains): यह लिखित परीक्षा होती है। इसमें जनरल स्टडीज, निबंध और वैकल्पिक विषय शामिल हैं।

3. साक्षात्कार (Interview): वहीं, इंटरव्यू 120 अंकों का होता है, जो फाइनल रिजल्ट में जोड़ा जाता है। 

सैलरी पैकेज (Salary)

चयनित उम्मीदवारों को बेहतरीन वेतनमान मिलता है:

  • Level 9 पद: ₹61,500 से ₹72,000 (लगभग)।
  • Level 7 पद: ₹59,000+ प्रतिमाह।
  • अन्य लाभ: DA, HRA और सरकारी आवास/वाहन की सुविधाएं (पदानुसार)।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

1. BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
2. OTR (One Time Registration) की प्रक्रिया पूरी करें।
3. लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरें।
4. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें:  IPL 2026: इतनी तेजी से इनस्विंग हुई गेंद कि सन्न रह गए विराट कोहली, अपना ही ज्ञान पड़ गया भारी; 9 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 8 May 2026 at 10:47 IST