Bihar Sarkari Naukri 2026: बिहार में 9196 पदों पर होगी बंपर भर्ती, युवाओं के लिए प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, जानिए आवेदन की शर्तें
Bihar Sarkari Naukari 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 खुशियों की सौगात लेकर आया है। बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में रिक्त पदों को भरने के लिए बंपर वैकेंसी का ऐलान किया है।
Bihar Sarkari Naukari 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 एक बड़ी सौगात लेकर आया है। राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 209 नए डिग्री कॉलेजों में बंपर बहाली का रास्ता साफ कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए गए इस प्रस्ताव के तहत कुल 9196 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।यह लेख आपको इस भर्ती से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएगा।
कैसे मिलेगी सीट?
बिहार सरकार की इस योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोले जाने हैं। इन कॉलेजों के सुचारू संचालन के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक दोनों श्रेणियों में नियुक्तियां होंगी:
प्राचार्य (Principal) - 209
सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) - 6479
गैर-शैक्षणिक कर्मी (Clerk, Lab Asst. आदि)- 2508
कुल पद - 9196
कौन-कौन से विषय होंगे?
इन कॉलेजों में विज्ञान (Science), कला (Arts) और वाणिज्य (Commerce) संकायों की पढ़ाई होगी। सरकार की योजना के अनुसार, प्रत्येक कॉलेज में कुल 15 विषय होंगे और हर विषय के लिए दो-दो शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
कला संकाय- इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, मनोविज्ञान और अर्थशास्त्र।
विज्ञान संकाय- गणित, भौतिकी (Physics), रसायन शास्त्र (Chemistry), जीव विज्ञान (Biology) और वनस्पति विज्ञान (Botany)।
वाणिज्य संकाय- वाणिज्य शास्त्र के विभिन्न विषय।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग होगी:
सहायक प्राध्यापक- उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (कम से कम 55% अंकों के साथ) और NET/SET क्वालीफाई होना अनिवार्य है। PhD डिग्री धारकों को प्राथमिकता मिल सकती है।
प्राचार्य- इस पद के लिए अनुभव और उच्च शैक्षणिक योग्यता (PhD) की आवश्यकता होगी।
गैर-शैक्षणिक पद - लिपिक (Clerk) और लैब असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएशन/डिप्लोमा और चतुर्थ वर्गीय पदों के लिए 10वीं/12वीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे।
आयु सीमा- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 18/21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष (पुरुष) व 40 वर्ष (महिला) होने की संभावना है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
भार्ती के लिए आयु सीमा
न्यूनतम आयु- 18 वर्ष (गैर-शैक्षणिक) / 21-22 वर्ष (शिक्षण पद)
अधिकतम आयु (General)- 37 वर्ष (पुरुष) और 40 वर्ष (महिला)
BC/EBC (पुरुष व महिला)- 40 वर्ष
SC/ST (पुरुष व महिला)- 42 वर्ष
आवेदन कैसे करें?
वर्तमान में शिक्षा विभाग ने इस प्रस्ताव को वित्त विभाग के पास भेजा है। जैसे ही कैबिनेट से अंतिम मंजूरी मिलेगी, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
शिक्षण पदों के लिए वेबसाइट: bsusc.bihar.gov.in
गैर-शैक्षणिक पदों के लिए वेबसाइट: bssc.bihar.gov.in
शिक्षा विभाग, बिहार सरकार: state.bihar.gov.in/educationbihar
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 6 April 2026 at 20:21 IST