Railway Jobs: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे में 11 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
Railway Jobs: RRB ने ALP भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11,127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Railway Jobs 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11,127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए यह बड़ा मौका माना जा रहा है।
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 जून 2026 रहेगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड अभ्यर्थियों को आवेदन सुधार (Correction Window) की सुविधा भी देगा। इसके लिए उम्मीदवार 17 जून से 26 जून 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क कितना है?
General / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है। वहीं, SC / ST / PwD उम्मीदवारों को ₹250 आवेदन शुल्क देना होगा। इसमें फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।
ऐसे होगी चयन प्रक्रिया
बता दें, RRB ALP भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। इसमें सबसे पहले CBT-1 परीक्षा, उसके बाद CBT-2 परीक्षा, फिर CBAT (Computer Based Aptitude Test), Document Verification तथा Medical Examination शामिल हैं। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण
कुल रिक्तियों की बात करें तो अनारक्षित (UR) श्रेणी के 4860 पद, अनुसूचित जाति (SC) के 1746 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के 919 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 2598 पद तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 1004 पद सहित कुल 11,127 पद भरे जाने हैं। इस प्रकार कुल रिक्तियों की संख्या 11,127 है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले RRB Official Website पर जाएं।
- “RRB ALP Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन ID और पासवर्ड प्राप्त करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फाइनल सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 15 May 2026 at 15:26 IST