West Bengal: सत्ता से हटते ही अभिषेक बनर्जी पर आई आफत, अब टीचर भर्ती घोटाले में ED ने भेजा समन; 15 जून तक होना होगा पेश

ED की TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर पहुंची। प्राइमरी शिक्षक भर्ती घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत उनसे पूछताछ की जा रही है। ED ने अभिषेक को 15 जून को एजेंसी के सामने पेश होने का समन जारी किया है।

 
Follow :
अभिषेक बनर्जी को ED का समन | Image: ANI

विधानसभा चुनाव में हारने के बाद से पश्चिम बंगाल की सत्ता से ममता बनर्जी की सरकार हटने के बाद से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर पहुंची है।

ED की टीम ने अभिषेक बनर्जी से पूछताछ के लिए समन सर्व करने की कोशिश की। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल में प्राइमरी शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई।

सूत्रों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी उस वक्त आवास पर नहीं थे, जिसके कारण ED टीम समन उनके हाथों में नहीं दे सकी। एजेंसी ने उन्हें 15 जून को ED दफ्तर में पेश होने के लिए कहा है।

रिश्वत लेकर नौकरियां देने के आरोप

पश्चिम बंगाल में SSC (स्कूल सर्विस कमीशन) और प्राइमरी शिक्षक भर्ती घोटाला लंबे समय से चर्चा में है। इस घोटाले में लाखों रुपये की रिश्वत लेकर नौकरियां देने के आरोप लगे हैं। ED और CBI दोनों एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं।

अभिषेक बनर्जी का नाम पहले भी इस मामले में सामने आ चुका है। ED ने पहले उनके करीबी सहयोगियों और संबंधित कंपनियों पर छापे मारे थे। इस बार ED की टीम उनके आवास पर समन सर्व करने पहुंची थी। TMC ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है, जबकि विपक्षी दल इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बता रहे हैं।

15 जून तक होना होगा पेश

अभिषेक बनर्जी को 15 जून को ED के समक्ष पेश होना है। इस बीच राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। यह मामला पश्चिम बंगाल की राजनीति को और गर्मा सकता है। ED की इस कार्रवाई से राज्य की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुए कथित अनियमितताओं की जांच और आगे बढ़ेगी। एजेंसी घोटाले में शामिल सभी लोगों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें: Delhi Fire: 'लोगों ने जमीन पर कद्दे बिछा दिए, फिर कुछ लोग 3rd फ्लोर से कूद गए', चश्मदीद ने बताया क्या-क्या हुआ? अबतक 18 विदेशी समेत 21 की मौत

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 3 June 2026 at 18:34 IST