आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, 4 दिन की रिमांड मिलने के बाद कल पूछताछ के लिए लखनऊ लाएगी ED, 426.46 करोड़ रुपये का है मामला

समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) को आजम खान की चार दिन की रिमांड मिल गई है। ED अब उनसे पूछताछ करेगी।

 
Follow :
आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, 4 दिन की रिमांड मिलने के बाद कल पूछताछ के लिए लखनऊ लाएगी ED, 426.46 करोड़ रुपये का है मामला | Image: ANI

समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) को आजम खान की चार दिन की रिमांड मिल गई है। ED अब उनसे पूछताछ करेगी। जानकारी के मुताबिक, आजम खान को शुक्रवार को लखनऊ लाया जाएगा, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम उनसे पूछताछ करेगी। यहां एजेंसी के जोनल ऑफिस में उनसे पूछताछ होगी।

यह पूरा मामला रामपुर की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा है। ED इस यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी धन के इस्तेमाल और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आजम को ईडी अदालत ने एक नवंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजा था। 13 नवंबर को जेल से अदालत में पेश होना था, उसके पहले ही ईडी ने अदालत से चार दिन की रिमांड पर ले लिया।

अदालत के आदेश के अनुसार, यह पूरा मामला 426.46 करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन और संपत्तियों के गबन तथा स्कैम से जुड़ा है। जांच में कई शेल कंपनियों (फर्जी कंपनियों) और अवैध लेन-देन (मनी ट्रेल) के सबूत मिले हैं। कोर्ट ने अपने आदेश में बताया कि पिछली पूछताछ में आजम खान का रवैया टालमटोल वाला रहा था। इसके चलते ईडी की कस्टोडियल पूछताछ बेहद जरूरी है।

विस्‍तार से जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आजम खान ने रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी। वह इससे जुड़े जौहर ट्रस्ट के संस्थापक भी हैं। ED का आरोप है कि यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी कामों के लिए रखे गए पैसे और सामान का इस्तेमाल किया गया। एजेंसी का कहना है कि, सरकारी ठेके लेने वाले कुछ ठेकेदारों से ट्रस्ट को चंदे के रूप में पैसे मिले। जांच एजेंसी यह पता लगाना चाहती है कि इन पैसों का असली सोर्स क्या था और उनका इस्तेमाल कहां किया गया।

किसानों की जमीन से भी जुड़ा है मामला

इस जांच की शुरुआत रामपुर में दर्ज कई FIR से हुई थी। इन शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीन जबरन ली गई। किसानों को डराने और दबाव डालकर जमीन के कागजात पर साइन कराने के आरोप भी लगे थे। ED ने इन्हीं मामलों के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की।

इसे भी पढ़ें- फिर डराने आ रहा है कोरोना का नया वेरिएंट PJ.2.1, इस बार लक्षणों से नहीं होगी पहचान, WHO ने बताया सबकुछ; इन लोगों को विशेष सर्तकता की जरूरत
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 12 November 2026 at 19:19 IST