अपडेटेड 21 May 2023 at 07:03 IST
Demonetization in India: कभी देश में चला करते थे 10 और 5 हजार के नोट, जानें भारत में कब-कब हुई नोटबंदी
देश में पहले भी कई बार नोटबंदी हुई है। कभी 5000 और 10000 के नोट भी देश में चला करते थे।
Demonetization in India: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 मई 2023 को 2000 के नोट को बंद कर दिया। लोगों के पास बैंक से नोट एक्सचेंज कराने के लिए 30 सितंबर तक का समय है। नोट बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू होने जा रहा है। हालांकि ये लीगल टेंडर में बना रहेगा। एक समय में 20 हजार की तक के नोट ही बदले जाएंगे। लोगों को इस बात का कन्फ्यूजन है कि ये नोटबंदी है। इस बात को साफ कर देना चाहिए कि ये नोटबंदी नहीं नोटबदली है। 2 हजार के सिर्फ नोट बदले गए हैं।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब देश में किसी नोट के सर्कुलेशन को बंद किया गया या फिर नोटबंदी हुई हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। क्या आपको पता है, काफी समय पहले भारत में 5000 और 10000 के नोट भी चला करते थे। लेकिन फिर उनका सर्कुलेशन रोक दिया गया। आजादी से पहले भी भारत में नोटबंदी हुई थी। भारत में सबसे पहले 1946 में नोटबंदी की गई थी।
1946 में सबसे पहली बार हुई नोटबंदी
12 जनवरी 1946 को ब्रिटिश इंडिया में तत्कालीन गवर्नर जनरल सर आर्चीबाल्ड ने डिमोनेटाइजेशन का अध्यादेश पास किया था। इसके ठीक 13 बाद ही 26 जनवरी को 500, 1000, 10000 के नोटों का सर्कुलेशन बंद कर दिया गया था। 100 से ऊपर के सभी नोटों को बंद किया गया था। इसका मकसद काला धन खत्म करना था।
1978 में भी लिया गया नोटबंदी का फैसला
रिपोर्ट्स की मानें तो जनता पार्टी की सरकार में तत्कालीन पीएम मोरारजी देसाई ने 16 जनवरी 1978 को 1000, 5000 और 10 हजार के नोट बंद किए गए थे। 14 जनवरी 1978 को आरबीआई को इसके बारे में जानकारी दी गई। RBI ने नोटबंदी का अध्यादेश बनाया, जिसे तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने मंजूरी दी। भ्रष्टाचार को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया।
RBI ने जनवरी 1938 में पहली पेपर करेंसी छापी, जो 5 रुपए की नोट थी। इस साल 10 रुपए, 100 रुपए, 1,000 रुपए और 10,000 रुपए के नोट भी छापे गए थे। लेकिन 1946 में 1000 और 10000 के नोट बंद किए गए। इसके बाद 1954 में फिर से 1000, 5000 और 10000 के नोटो की छपाई हुई। हालांकि 1978 में मोरारजी सरकार ने 5000 और 10000 के नोटों का सर्कुलेशन रोक दिया।
8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे नोटबंदी का ऐलान किया था। इसमें 500 और 1000 के नोट बंद किए गए। इसके अलावा 2000 के नोट और 500 के नए नोट जारी किए गए थे।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 21 May 2023 at 07:02 IST