अपडेटेड 1 February 2024 at 16:16 IST
अंतरिम बजट में लोकपाल को 33.32 करोड़ रुपये, CVC को 51.31 करोड़ रुपये मिले
Interim Budget 2024: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश किया। जानें अंतरिम बजट में क्या-क्या है खास।
- Listen to this article
1 February 2024 at 15:31 IST
स्टार्ट-अप्स के साथ-साथ सॉवरेन वेल्थ या पेंशन फंडों पर सरकार का ऐलान
स्टार्ट-अप्स के साथ-साथ सॉवरेन वेल्थ या पेंशन फंडों द्वारा किए गए निवेश पर विशेष कर लाभ की अवधि एक साल बढ़ाई गई। प्रत्यक्ष कर संबंधी विशेष छिटपुट और विवादित मांगों को वापस लेने से लगभग एक करोड़ करदाताओं के लाभान्वित होने की आशा। सरकार ‘वर्ष 2014 तक के आर्थिक हालात और मौजूदा स्थिति’ पर श्वेत पत्र लाएगी।
1 February 2024 at 15:30 IST
उच्चाधिकार समिति का गठन करेगी सरकार
सरकार आबादी में तेजी से हो रही वृद्धि और जनसंख्या में आए बदलाव से उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श करने के लिए एक उच्चाधिकार समिति का गठन करेगी। अंतरिम बजट में कर दरों में किसी भी बदलाव का प्रस्ताव नहीं किया गया है।
Advertisement
1 February 2024 at 15:28 IST
युवाओं के लिए 50 वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण
वित्त मंत्री के अनुसार, युवाओं के लिए 50 वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण के साथ ही एक लाख करोड़ रुपये का कोष बनाया जाएगा। पूंजीगत व्यय के लिए राज्यों को 50 वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण देने की योजना इस वर्ष जारी रखी जाएगी, कुल परिव्यय 1.3 लाख करोड़ रुपये का होगा। सरकार विकास के प्रति ऐसी अवधारणा पर काम कर रही है जो सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी है। बजट में ऐसी अनेक घोषणाएं और रणनीतियां हैं जिनसे देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के निर्देशों और विकास अवधारणा के बारे में संकेत मिलता है।
1 February 2024 at 14:38 IST
सरकार बाजार से 14.13 लाख करोड़ रुपये जुटाएगी: सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार 2024-25 में दिनांकित प्रतिभूतियां जारी कर बाजार से 14.13 लाख करोड़ रुपये जुटाएगी। उन्होंने अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ने अनुपालन बोझ को कम कर दिया है, और औसत मासिक जीएसटी संग्रह दोगुना होकर 1.66 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
Advertisement
1 February 2024 at 14:38 IST
अंतरिम बजट में लोकपाल को 33.32 करोड़ रुपये, CVC को 51.31 करोड़ रुपये मिले
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश अंतरिम बजट 2024-25 के अनुसार लोकपाल को अगले वित्त वर्ष के लिए 33.32 करोड़ रूपये आवंटित किए गए हैं। लोकपाल को 2023-24 के बजट में शुरू में 92 करोड़ रूपये दिये गये थे किंतु बाद में इस संबंध में बजटीय प्रावधान को बढ़ाकर 110.89 करोड़ रूपये कर दिया गया था।
1 February 2024 at 14:30 IST
सरकार 25,000 रुपये तक की विवादित कर मांग वापस लेगी, बजट में वित्त मंत्री का ऐलान
अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि विवादित कर मांग को वापस लेने से एक करोड़ करदाताओं को लाभ होगा।इसके तहत वित्त वर्ष 2009-10 तक 25,000 रुपये और 2010-11 तक 10,000 रुपये तक के विवादित कर मांग से लोगों को राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान करदाताओं के लिए सेवाओं में सुधार पर है।
1 February 2024 at 13:19 IST
बजट के लिए पीएम मोदी ने दी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी। उन्होंने बजट के मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए पूरे देशवासियों को बधाई दी।
1 February 2024 at 12:45 IST
LIVE Budget 2024: स्किल इंडिया के तहत युवाओं को ट्रेंड कियाः वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ने कहा कि स्किल इंडिया में 1.47 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है और उन्हें स्टार्टअप लोन भी दिया गया है। पीएम मत्स्य संपदा योजना को बढ़ा कर मत्स्य उत्पादन को दोगुना किया गया है। पीएम मोदी ने जय अनुसंधान का नारा दिया है, जिसे साकार करने के लिए उस दिशा में कदम उठाए जाएंगे। 4 साल में देश के आर्थिक विकास में जोरदार तेजी आई है।
1 February 2024 at 12:19 IST
LIVE Budget 2024: देश में तीन नए रेल कॉरिडोर के अलावा एक हजार विमानों के तैयार करने के ऑर्डरः वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट ऐलान में आगे कहा कि देश में तीन रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में सुधार किया जाएगा। वहीं पीएम गति शक्ति योजनाओं में तेजी लाई जाएगी। रेल के माला-भाड़ा परियोजना को और भी ज्यादा विकसित किया जाएगा। 40 हजार नॉर्मल रेल के डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा। देश में अब हवाई अड्डों की संख्या बढ़ गई है। देश में कई विमानन कंपनियों ने एक हजार विमानों का ऑर्डर दिया है जिससे उनका विकास तेजी से बढ़ रहा है।
1 February 2024 at 12:19 IST
LIVE Budget 2024: टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, न्यू टैक्स रिजीम में 7 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं
बजट का ऐलान करते हुए टैक्स रिजीम को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि न्यू टैक्स रिजीम में सात लाख की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इस तरह से टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है।
1 February 2024 at 12:19 IST
LIVE Budget 2024: देश में सौर ऊर्जा रूफटॉप से एक करोड़ घरों 300 यूनिट मुफ्त बिजलीः वित्त मंत्री
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रूफटॉप सौर ऊर्जा से एक करोड़ घरों को 300 यूनिट की मुफ्त बिजली हर महीने सौर ऊर्जा के जरिए मिल पाएगी। इससे 15-18 हजार रुपये की बचत होगी। वहीं इसके बाद इन घरों में बड़े पैमाने पर ई-व्हीकल की चार्जिंग के इंस्टॉलेशन होंगे, जिससे एक नया रोजगार खड़ा होगा और लोगों को काम भी मिलेगा।
1 February 2024 at 12:04 IST
LIVE Budget Speech 2024: जानिए अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने क्या-क्या ऐलान किया
2024 के अंतरिम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये प्रमुख ऐलान किए
- 5 एक्वा पार्क स्थापित किए जाएंगे
- आवास योजना के तहत 5 साल में 2 करोड़ घर बनाएंगे
- 10 साल में 149 एयरपोर्ट होंगे
- नैनो यूरिया का दायरा बढ़ाएंगे
- 40 हजार रेल बोगियों को वंदे भारत जैसी बोगियो में कन्वर्ट किया जाएगा
- बड़े शहरों में नमो मेट्रो का होगा विस्तार
- नैचुरल गैस का आयात बढाएंगे
- डेयरी किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा
- मौजूदा जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदलने के बारे में सुझाव देने के लिए समिति का गठन होगा
- छोटे शहरों में मेट्रो का विस्तार होगा
1 February 2024 at 11:58 IST
LIVE Budget 2024: एक करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, 2 करोड़ परिवारों को मिलेंगे आवासः वित्त मंत्री
आने वाले पांच सालों में 2 करोड़ परिवारों को आवास दिए जाएंगे। वहीं देश की एक करोड़ महिलाएं अब लखपति दीदी बनेंगी। देश में पांच नए एक्वा पार्क खोले जाएंगे और देश की 9 से 14 साल की लड़कियों के टीकाकरण मुफ्त दिए जाएंगे और किराए पर रहने वाले मध्यमवर्गीय परिवारों को मकान दिया जाएगा।
1 February 2024 at 11:58 IST
LIVE Budget 2024: आंगनवाड़ी और आशा बहनों के लिए बड़ा ऐलान
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब देश की आशा बहनें, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सेविकाओं को भी हेल्थ कवर दिया जाएगा। ये लोग भी अब आयुष्मान भारत योजना के दायरे में आएंगे। इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्रों का अपग्रेडेशन होगा।
1 February 2024 at 11:52 IST
LIVE Budget 2024: मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए नई आवास योजनाएं लाएंगेः वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आने वाला 5 साल भारत के लिए बहुत ही अहम होगा जिसमें देश अभूतपूर्व विकास की ओर बढ़ेगा। यहीं से विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि देश के मिडिल क्लास के लिए नई आवास योजना लाई जाएगी। देश में खोले गए जनधन खातों के जरिये प्रत्यक्ष लाभ अंतरण से 34 लाख करोड़ रुपये अंतरित किये गये, इससे 2.7 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई।
1 February 2024 at 11:48 IST
LIVE Budget 2024 : पीएम आवास योजना में 70 फीसदी महिलाओं को मिला घर - वित्त मंत्री
मोदी सरकार में ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70 फीसदी आवास मिले हैं। हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है। इसके अलावा हमने बीते 10 सालों में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को स्टार्टअप लोन दिए हैं।
1 February 2024 at 11:40 IST
LIVE Budget 2024: 4 करोड़ किसानों को फसल बीमा का फायदा, वित्तमंत्री का बजट भाषण में ऐलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में किसानों के लिए ऐलान करते हुए कहा कि सरकार गरीब किसानों को सशक्त बना रही है। उन्होंने बताया कि देश के 4 करोड़ किसानों को फसल बीमा का फायदा मिला है। वहीं गरीबों को मुफ्त राशन योजना के तहत 80 करोड़ लोगों की खाने की चिंता खत्म हुई। पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए।
1 February 2024 at 12:45 IST
LIVE Budget 2024: भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर भारत और दूसरे देशों के लिए भी एक परिवर्तनकारी कदम है- निर्मला सीतरमण
संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर भारत और दूसरे देशों के लिए भी एक परिवर्तनकारी कदम है।"
संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर भारत और दूसरे देशों के लिए भी एक परिवर्तनकारी कदम है।" pic.twitter.com/ayst3HCwe8
— ANI_HindiNews (@AHindinews)
1 February 2024 at 12:46 IST
LIVE Budget 2024 : मुफ्त राशन से 80 करोड़ लोगों की खाने की चिंता खत्म, आज का युवा रोजगार देने वालाः वित्तमंत्री
मुफ्त राशन से 80 करोड़ लोगों की खाने की चिंता खत्म हुई। आज का युवा रोजगार देने वाला बन रहा है, विभिन्न सरकारी योजनाओं से मिल रहा है प्रोत्साहन। हम प्रणालीगत असमानताओं को दूर कर रहे हैं; हम परिणामों पर ध्यान केंद्रित करते हैं ताकि सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन लाया जा सके।
1 February 2024 at 12:46 IST
LIVE Budget 2024: हमारी सरकार ने जनता के लिए पंच प्राण ने अमृतकाल के लिये मजबूत बुनियाद तैयार कियाः वित्तमंत्री
पंच प्राण ने अमृतकाल के लिये मजबूत बुनियाद तैयार किया है , 2047 तक विकसित भारत के लिए काम कर रहे है। देश में 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है, सरकार गरीबों को सशक्त बना रही।
1 February 2024 at 12:46 IST
LIVE Budget 2024: पीएम-स्वनिधि से 78 लाख रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को लाभ मिलाः सीतारमण
पीएम-स्वनिधि से 78 लाख रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को लाभ मिला, पीएम विश्वकर्मा योजना ने भी लाभांवित किया। संरचनात्मक सुधारों, जन-हितैषी कार्यक्रम और रोजगार के अवसरों ने अर्थव्यवस्था में नया जोश भरने में मदद की है।
1 February 2024 at 12:46 IST
LIVE Budget 2024: वित्तमंत्री ने अपने भाषण में गरीब-महिला, युवा पर क्या कहा?
लगातार अपना 6ठां बजट पेश कर रही केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले 10 सालों में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा को पीछे छोड़कर बाहर निकले हैं। उन्होंने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा कि हमें गरीब, महिला, युवा और किसानों पर फोकस करने की जरूरत है, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
1 February 2024 at 12:46 IST
LIVE Budget 2024: साल 2014 में काफी चुनौतियां थीं पीएम मोदी के नेतृत्व में जनता में जागी उम्मीद
वित्तमंत्री ने कहा कि साल 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई तो देश में बहुत सी चुनौतियां थी जिसे मोदी सरकार ने एक के बाद एक करके तेजी से निपटाया और देश में रोजगार के नए अवसर पैदा किए। पीएम मोदी ने जनता के हित में काम किए और उनके नेतृत्व में देश में नयी उम्मीदें जाग रही हैं। देश की जनता ने हमें लगातार दूसरी बार चुना है। हमने जिस तरह से व्यापक विकास की बात की थी वैसे ही हम सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़े।
1 February 2024 at 12:46 IST
LIVE Budget 2024 : जनता को मिला विकास का फायदा, 2047 तक बनेगा विकसित भारत: वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बीते 10 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है। साल 2014 में देश के सामने कई कठिन चुनौतियां थीं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उन चुनौतियों पर काबू पाया और संरचनात्मक सुधार किए। इन से जनता को सीधे लाभ मिला है। मोदी सरकार के लिए गए फैसलों से देश की जनता को एक सुनहरा भविष्य दिखाई दे रहा है।
1 February 2024 at 12:47 IST
LIVE Budget 2024: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मलासीतारमण ने बजट भाषण शुरू किया
लोकसभा में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मलासीतारमण ने बजट भाषण शुरू किया। उन्होंने भाषण की शुरुआत सबका साथ सबका विकास के साथ शुरू किया।
1 February 2024 at 10:35 IST
Interim Budget 2024 LIVE: केंद्रीय कैबिनेट में बजट को मिली मंजूरी
Interim Budget 2024 LIVE: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक अब खत्म हो गई है। अंतरिम बजट 2024 को मोदी सरकार की कैबिनेट में पास कर दिया गया है। अब थोड़ी ही देर में निर्मला सीतारमण सदन में इसे पेश करेंगी।
1 February 2024 at 10:29 IST
Interim Budget 2024 LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू ने निर्मला सीतारमण का किया मुंह मीठा
Interim Budget 2024 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास इजाजत के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंची। यहां राष्ट्रपति मुर्मू ने खीर खिलाकर निर्मला सीतारमण का मुंह मीठा कराया और फिर बजट पेश करनी की मंजूरी दे दी है।



1 February 2024 at 10:00 IST
Interim Budget 2024 LIVE: बजट की मंजूरी पर कैबिनेट की बैठक शुरू
Interim Budget 2024 LIVE: बजट की मंजूरी को लेकर संसद भवन में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई।
1 February 2024 at 09:38 IST
Interim Budget 2024 LIVE: राष्ट्रपति से बजट की मंजूरी ले रहीं निर्मला सीतारमण
Interim Budget 2024 LIVE: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंची हुई हैं। निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बजट की मंजूरी ले रही हैं।
1 February 2024 at 09:17 IST
Interim Budget LIVE: बजट से पहले सरकार की तगड़ी कमाई
Interim Budget LIVE | GST Collection: बजट से एक दिन पहले ही केंद्र सरकार को बड़ी खुशखबरी मिली है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जनवरी में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का कलेक्शन सालाना आधार पर 10.4 प्रतिशत बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। यह किसी महीने में अब तक का दूसरा बड़ा कलेक्शन है। चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 में तीन महीने ऐसे रहे, जब कलेक्शन 1.70 लाख करोड़ रुपये या उससे अधिक रहा। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
1 February 2024 at 09:19 IST
Interim Budget 2024 LIVE: वित्त मंत्रालय से बाहर निकलीं निर्मला सीतारमण
Interim Budget 2024 LIVE: निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से बाहर निकल रही हैं। वित्त मंत्रालय से सीतारमण सीधा राष्ट्रपति भवन जाएंगी। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्ताक्षर कराने के बाद सदन में बजट पेश करेंगी। बता दें, ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है।
1 February 2024 at 08:51 IST
Interim Budget 2024 LIVE: नीली साड़ी में वित्त मंत्रालय पहुंची निर्मला सीतारमण
Interim Budget 2024 LIVE: निर्मला सीतारमण नीली साड़ी में वित्त मंत्रालय पहुंची हैं। लगातार छठी बार केंद्रीय मंत्री मोदी सरकार का बजट पेश करेंगी।
1 February 2024 at 08:43 IST
Interim Budget 2024 LIVE: बजट के साथ 1 फरवरी से देश में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम
Interim Budget 2024 LIVE: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण छठी बार देश का बजट पेश करने जा रही हैं। 1 फरवरी को आम जनता के बीच पेश होने वाले बजट में देश के खर्चों, इनकम और योजनाओं को लेकर ऐलान होगा जिसका सीधा असर आम नागरिकों के घर के बजट पर होगा। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी और इसी दिन से देश में 6 बड़े नियम भी बदलने जा रहे हैं जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर दिखेगा। आइए इन नियमों के बारे में जानते हैं। (पूरी खबर यहां पढ़ें)
1 February 2024 at 08:39 IST
Interim Budget 2024 LIVE: अपने आवास से निकली वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
Interim Budget 2024 LIVE: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपने घर से निकल चुकी हैं। अपने आवास से वो सीधा वित्तमंत्रालय जाएंगी। बस कुछ ही समय में वित्तमंत्री संबंधित मंत्रालय पहुंचेंगी।
1 February 2024 at 08:38 IST
Interim Budget 2024 LIVE: सुविधाओं से लेकर हाई स्पीड ट्रेन तक... बजट 2024 से रेलयात्रियों को क्या हैं उम्मीदें?
Interim Budget 2024 LIVE: संसद का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। वर्तमान लोकसभा का यह आखिरी सत्र है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इसके बाद नई सरकार कार्यभार संभालने के बाद पूर्ण बजट पेश करेगी। चुनाव से पहले आने वाले इस बजट से हर वर्ग को उम्मीदें हैं। आम आदमी को बजट से हमेशा उम्मीद रहती है। सैलरी क्लास को इस बार अच्छा होने की उम्मीद है, उम्मीद है कि इनकम टैक्स में राहत मिले। इसके अलावा रेल यात्रियों को भी कई उम्मीदें हैं। (पूरी खबर यहां पढ़ें)
1 February 2024 at 08:27 IST
Interim Budget 2024 LIVE: 11 बजे शुरू हो सकता है वित्तमंत्री का भाषण
Interim Budget 2024 LIVE: बजट की स्पीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे अपना छठा बजट पेश करना शुरू करेंगी। लोकसभा चुनाव के बाद आगामी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश करेगी।
1 February 2024 at 07:26 IST
Interim Budget 2024 LIVE: लगातार छठी बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
Interim Budget 2024 LIVE: भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बजट पेश करेंगी। बता दें, अंतरिम बजट 2024 नए संसद भवन में पेश किया जाएगा।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 1 February 2024 at 07:29 IST