अपडेटेड 30 January 2024 at 15:26 IST

Budget 2024: निर्मला सिर्फ दूसरी महिला, आज से 74 साल पहले कौन बनीं थी बजट पेश करने वाली फर्स्ट लेडी

1 फरवरी 2024 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट पेश करेंगी। जानें सीतारमण से पहले किस महिला वित्त मंत्री ने सदन में बजट पेश किया था।

Follow :  
×

Share


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण | Image: PTI

Budget 2024: संसद का बजट सत्र बुधवार (31 जनवरी) से  शुरू हो रहा है और इसके अगले ही दिन यानि कि 1 फरवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस बजट के पेश करते ही कई नए रिकॉर्ड भी बन जाएंगे। इसके साथ ही हम आपको बता रहे हैं कि भारत के इतिहास में अब तक किस-किस महिला नेत्री ने सदन में बजट पेश किया है।

1 फरवरी 2024 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट पेश करेंगी। चुनावी साल होने के कारण वित्तीय वर्ष 2024-25 का यह अंतरिम बजट (Interim Budget) होगा। पूर्ण बजट लोकसभा चुनावों के बाद नई सरकार के गठन के बाद पेश किया जाएगा। फाइनेंस मिनिस्टर के रूप में यह उनका छठा बजट होगा। पूरे देश की नजर 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट पर है। बता दें कि भारत के इतिहास में अब तक केवल दो महिला नेत्रियों ने सदन में बजट पेश किया है।

सदन में बजट में पेश करने वाली महिला कौन थी?

संसद में बजट पेश करने वाली महिलाओं में सिर्फ इन्दिरा गांधी और निर्मला सीतारमण का नाम शामिल है। इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए 1970-71 में आपातकाल के दौरान भारत के सदन में बजट पेश किया था। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी देश की दूसरी प्रधानमंत्री बनीं, जिन्होंने आम बजट पेश किया।

इंदिरा गांधी ने कब किया था बजट पेश

इंदिरा सरकार में वित्त मंत्री मोरोरजी देसाई ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इंदिरा ने खुद वित मंत्रालय का पदभार संभाला था। इस तरह इंदिरा गांधी पहली वित्त मंत्री भी बनी थीं। इसके बाद उन्होंने 1970-71 का आम बजट सदन में पेश किया था। इसके साथ ही वो बजट पेश करने वाली पहली महिला भी बन गई थीं।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ मोरार जी देसाई

निर्मला सीतारमण के नाम ये रिकॉर्ड

इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण दूसरी महिला नेत्री हैं जो सदन में बजट पेश की हैं। साल 2019 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए अपना पहला बजट पेश किया था। उस साल उन्हों एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया था। सीतारमण ने सबसे लंबे बजट संबोधन का रिकॉर्ड तोड़ दिया था और दो घंटे 17 मिनट तक बजट भाषण दिया था।

आपको बता दें कि 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने के साथ ही निर्मला सीतारमण एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी। सीतामरण लगातार 6 बार बजट पेश करने के मोरार जी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी। अब तक देश में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई के नाम दर्ज है।

यह भी पढ़ें:  इस शख्स ने पेश किया है देश के लिए सबसे ज्यादा बजट

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 30 January 2024 at 15:14 IST