Delhi: नमकीन फैक्ट्री में आग लगने से हुआ विस्फोट, झुलसे 4 कर्मचारी
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में शनिवार सुबह एक नमकीन फैक्ट्री में आग लग जाने से विस्फोट हो गया जिससे चार कर्मचारी झुलस गए।
- भारत
- 1 min read
Delhi: नमकीन फैक्ट्री में आग लगने से हुआ विस्फोट, झुलसे 4 कर्मचारी | Image:
Representative image
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में शनिवार सुबह एक नमकीन फैक्ट्री में आग लग जाने से विस्फोट हो गया जिससे चार कर्मचारी झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजकर 16 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 17 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि…
उन्होंने बताया कि यह दो मंजिला इमारत है और आग भूतल पर लगी थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण हुए विस्फोट में फैक्ट्री के अंदर मौजूद चार कर्मचारी झुलस गए। उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 28 December 2024 at 12:11 IST