अपडेटेड 19 March 2026 at 11:24 IST

BREAKING: HDFC बैंक के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, ये बताई वजह... शेयर 9 प्रतिशत लुढ़कने के बाद निवेशकों की नींद उड़ी

HDFC बैंक का आज बड़ा झटका लगा है। चेयरमैन अतुल चक्रवर्ती ने अपना इस्तीफा सौंपते हुए बैंक के कामकाज करने के तरीके पर सवाल उठाए। वहीं इस्तीफे की खबर के साथ ही बैंक के शेयर भी गिर गए, जिससे निवेशकों में अफरा-तफरी देखने को मिल रही है।

Follow :  
×

Share


HDFC Bank के चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने छोड़ा पद | Image: Republic

HDFC Bank Chairman resigns: देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक HDFC बैंक के चेयरमैन अतुल चक्रवर्ती ने आज अचानक से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हैरानी वाली बात ये है कि उन्होंने बैंक के कामकाज करने के तरीके और एथिक्स पर सवाल उठाते हुए अपना इस्तीफा सौंपा। अतुल के इस्तीफे के बाद केके मिस्त्री को फिलहाल तीन महीने के लिए ‘अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन’ नियुक्त किया गया है।

इस्तीफे का असर कुल मिलाकर बाजार पर साफ दिख रहा है। चक्रवर्ती के कार्यकाल की बात करें तो वे 2021 में बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे। उन्हीं के कार्यकाल के दौरान बैंक और HDFC लिमिटेड का बड़ा मर्जर देखने को मिला। उस मर्जर के बाद एचडीएफसी दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया।

अतनु ने इस्तीफे में क्या लिखा?

अतनु के इस्तीफे के बाद एचडीएफसी बैंक का भी पहला बयान आ गया है। जारी बयान में अतनु चक्रवर्ती के कार्यकाल के लिए उनका शुक्रिया अदा किया गया है। बैंक ने उनके योगदान की तारीफ की है। वहीं, अतनु चक्रवर्ती ने अपने रेजिग्नेशन लेटर में बैंक के इंटरनल कल्चर और कामकाज पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल के दौरान मैंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाओं और प्रथाओं को देखा है, जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं हैं।

अतुल के इस्तीफे के बाद निवेशकों में मची खलबली

अतुल के इस्तीफे के बाद केके मिस्त्री जिम्मेदारी सौंपी गई है। केकी मिस्त्री ने निवेशकों और स्टेकहोल्डर्स को भरोसा दिलाया कि बैंक पूरी तरह स्थिर है। बैंक में चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है। मिस्त्री ने कहा कि बोर्ड देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक में भरोसा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, इस मामले पर रिजर्व बैंक ने कहा कि HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन पद को लेकर बैंक की तरफ से जो अस्थायी व्यवस्था मांगी गई थी, उसे रिजर्व बैंक ने मंजूरी दे दी है।
 

यह भी पढ़ें: विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 19 March 2026 at 10:38 IST