अपडेटेड 12 March 2025 at 18:17 IST

कर्नाटक के कोडागु में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 1.6 मापी गई तीव्रता

कर्नाटक के कोडागु जिले में बुधवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 1.6 दर्ज की गई।

Follow :  
×

Share


भूकंप | Image: Self

कर्नाटक के कोडागु जिले में बुधवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 1.6 दर्ज की गई। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने एक बयान में कहा कि भूकंप का केंद्र मदिकेरी शहर से लगभग चार किलोमीटर दूर मदिकेरी तालुका के माडे से 2.4 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।

बयान में कहा गया कि भूकंप की तीव्रता कम थी तथा इसके केंद्र से अधिकतम 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तक हल्का झटका महसूस किया गया। केएसएनडीएमसी ने आश्वस्त किया कि इस प्रकार के भूकंप में कोई हानि नहीं होती केवल मामूली झटके महसूस किए जाते हैं। बयान में कहा गया कि भूकंप की तीव्रता कम थी तथा इसके केंद्र से अधिकतम 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तक हल्का झटका महसूस किया गया। केएसएनडीएमसी ने आश्वस्त किया कि इस प्रकार के भूकंप में कोई हानि नहीं होती केवल मामूली झटके महसूस किए जाते हैं। 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 12 March 2025 at 18:17 IST