Breaking: भूकंप के झटकों से कांपा भारत के ये राज्य, 10 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानें कितनी दर्ज हुई तीव्रता
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार, 23 फरवरी की शाम को करीब 7.47 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Earthquake in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार, 23 फरवरी की शाम को करीब 8.47 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने इसकी तीव्रता 3.8 नापी है। भूकंप का केंद्र कुपवाड़ा, जम्मू और कश्मीर बताया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर में रविवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 माफी गई है। भूकंप के झटके शाम 8 बजकर 47 मिनट पर महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र की ओर से साक्षा की गई जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र कुपवाड़ा, जम्मू और कश्मीर था।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भूकंप के झटके
खैरियत की बात रही है कि भूकंप के किसी जान-माल की नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भी रविवार सुबह मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप सुबह आठ बजकर 42 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 3.7 थी। इसका केंद्र मंडी क्षेत्र में 31.48 डिग्री अक्षांश और 76.95 डिग्री देशांतर पर था। इसने बताया कि सुंदरनगर क्षेत्र में किआर्गी के पास भूकंप सात किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। मंडी जिला भूकंपीय क्षेत्र 5 में आता है, जो कि उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 February 2025 at 21:33 IST