अपडेटेड 15 March 2024 at 15:23 IST
Earthquake India: सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपी मणिपुर की धरती, घर से बाहर निकले लोग
मणिपुर में शुक्रवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर मणिपुर के उखरुल में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी।
Earthquake: मणिपुर में शुक्रवार, 15 मार्च को सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर मणिपुर के उखरुल में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग सहम गए और लोग अपने-अपने घर बाहर निकल गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र उखरुल बताया गया। देश के पूर्वोत्तर राज्य में आए इस भूकंप के झटकों से जानमान के नुकसान की कोई खबर नहीं आई।
मणिपुर में के बाद मध्य प्रदेश में भी भूकंप के झटके
शुक्रवार, 15 मार्च को मणिपुर में के बाद मध्य प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग सहम गए वो अपने-अपने घर बाहर निकल गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दोपहर 1:48 बजे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 15 March 2024 at 08:39 IST