Earthquake: सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा भारत के ये राज्य, घरों से निकले डरे-सहमे लोग; 5.2 दर्ज हुई तीव्रता

भारत के पूर्वोत्तर राज्य में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार सुबह-सुबह भूकंप के तगड़े झटके महसूस होने के बाद डरे-सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए।

Follow :  
×

Share


Earthquake in Manipur | Image: X

भारत के पूर्वोत्तर राज्य में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार सुबह-सुबह भूकंप के तगड़े झटके महसूस होने के बाद डरे-सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है।

मणिपुर में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र मणिपुर का कामजोंग था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। 

मणिपुर में भूकंप के जोरदार झटके

मणिपुर में मंगलवार सुबह लोगों की नींद भूकंप के जोरदार झटके से खुली। सुबह करीब 5:59 बजे भूकंप के झटके महसूस होने के बाद जमीन हिलने लगी। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोग तो गहरी नींद में थे कि अचानक उठकर भागने लगे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक का भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई।

इन राज्यों में भी डोली धरती

मणिपुर के अलावा नागालैंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी महसूस किए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि घरों की दीवारें हिलीं और कई जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, गनीमत रही कि इस भूकंप में किसी प्रकार के जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है।

जापान में सुनामी अलर्ट

बता दें कि अप्रैल महीने में पूर्वोत्तर क्षेत्र में यह दूसरा भूकंप है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में हल्के झटके महसूस किए जा चुके हैं। वहीं, सोमवार को दुनिया के दूसरे हिस्से जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर तेज भूकंप ने हड़कंप मचा दिया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई। भूकंप के बाद अधिकारियों ने तुरंत सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Bengal: 'TMC राम भक्तों पर करती है...', ममता के गढ़ में गरजे CM योगी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 21 April 2026 at 07:42 IST