EARTHQUAKE: कश्मीर घाटी में आया भूकंप, बारामूला में महसूस किए गए झटके; जानें कहां था केंद्र और कितनी थी तीव्रता?

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में देर रात भूकंप के झटके महसूस हुए, जिससे लोग डर के मारे घर के बाहर निकल आए। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के मुताबिक, भूकंप रात 2 बजे आया और जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में ये था। पढ़ें पूरी खबर

 
Follow :
कश्मीर घाटी में आया भूकंप, बारामूला में महूसस किए गए झटके | Image: Meteorological Centre Srinagar

Baramulla Earthquake: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार (13 जुलाई) को भूकंप के झटके महसूस किए गए। कश्मीर घाटी में अलग-अलग जगहों पर ये झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के मुताबिक, भूकंप देर रात 2 बजे आया, इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। भूकंप महसूस होने पर लोग तुरंत घरों के बाहर निकले।  

July 12, 2026

भूकंप से कोई नुकसान नहीं

राहत की बात ये है कि इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति की क्षति की कोई खबर सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:  BREAKING: बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की जिंदा झुलसकर मौत

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 13 July 2026 at 07:41 IST