E-Rickshaw Restart: बीच सड़क अचानक बंद हो जाए ई-रिक्शा तो घबराएं नहीं, ये ऐप तुरंत कर देगी स्टार्ट

अगर ई-रिक्शा अचानक बंद हो जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत BAT-BMS ऐप खोलकर ये आसान स्टेप्स फॉलो करें और अपनी E-रिक्शा को फिर से चालू करें। रास्ते में सुरक्षित रहने के लिए खास टिप्स भी जानें, पूरी खबर पढ़ें

 
Follow :
ई-रिक्शा अचानक बंद हो जाए तो क्या करें? आसान स्टेप्स से तुरंत ठीक करें | Image: Representative ai

E-Rickshaw restart steps: दिल्ली-NCR समेत देशभर के राज्यों में ई-रिक्शा ड्राइवरों की संख्या लाखों में है, साथ ही ये सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल बेहतर ऑप्शन है, इसलिए लोग ई-रिक्शा की सवारी करना भी पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही के दिनों में ई-रिक्शा में सफर करने वालों और खुद ई-रिक्शा चलाने वालों के सामने एक बड़ी समस्या आन खड़ी हुई है।

ई-रिक्शा के जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें में देखा गया कि कुछ शरारती लोग BAT-BMS नाम के एक ऐप का इस्तेमाल करके ब्लूटूथ के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी रिमोट से बंद कर दे रहे हैं। एक वीडियो में एक बुजुर्ग ड्राइवर को अपना ई-रिक्शा करीब 3 किलोमीटर तक धकेलते हुए दिखाया गया। उनकी आंखों में आंसू थे और चेहरा थकान से भरा था। ये घटना ड्राइवरों की रोजी-रोटी पर सीधा हमला है। अगर आप भी ऐसी स्थिति में फंस जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर मामलों में कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके ई-रिक्शा फिर से स्टार्ट किया जा सकता है। 

July 1, 2026

ई-रिक्शा बंद होने पर फॉलो करें ये स्टेप  

      ई-रिक्शा बंद होने पर स्टेप बाय स्टेप आपको कुछ समाधान तुरंत करने होंगे 

  • सबसे पहले वाहन को सुरक्षित जगह पर रोकें, रोड पर ट्रैफिक में खड़ा न रहें।  
  • बैटरी का मैन स्विच बंद कर दें और 10-15 सेकंड बाद दोबारा चालू करें।  
  • वाहन की चाबी को OFF पोजीशन में रखें। फिर कुछ सेकंड इंतजार करें और ON करें।  
  • अपने स्मार्टफोन में BAT-BMS ऐप डाउनलोड करके, इंस्टॉल करें (अगर पहले से नहीं है तो)।  
  • ऐप खोलें, डिवाइस सर्च करें और अपनी ई-रिक्शा से कनेक्ट करें।  
  • कंट्रोल सेक्शन में जाएं, यहां ‘चार्ज स्विच’ और ‘डिस्चार्ज स्विच’ दोनों को ON कर दें।

     इतना करने के बाद ज्यादातर ई-रिक्शा फिर से चलने लगता है।

कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी

BAT-BMS ऐप बैटरी मॉनिटरिंग के लिए होता है, लेकिन कुछ मॉडल में इसकी सुरक्षा कमजोर होने की वजह से शरारत की संभावना बढ़ गई है। ड्राइवरों को सलाह दी जा रही है कि ब्लूटूथ को अनावश्यक रूप से ऑन न रखें। बैटरी कनेक्शन चेक करते रहें और संदिग्ध गतिविधि लगे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अगर स्टेप्स आजमाने के बाद भी समस्या बनी रहे तो नजदीकी मैकेनिक या बैटरी सर्विस सेंटर से संपर्क करें। कई बार पुरानी बैटरी या लूज कनेक्शन भी बंद होने का कारण बन सकते हैं।

ई-रिक्शा रास्ते में रुकने वाली इन हालिया घटनाओं ने ड्राइवरों की सुरक्षा और ई-रिक्शा में सवारी करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस तरह के खतरनाक प्रैंक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल ये टिप्स ई-रिक्शा ड्राइवरों के लिए है, कई बार छोटी-छोटी जानकारी बड़ी समस्या से निकलने में मदद करती है। 

 यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा एक्शन, Meta के बाद टेलीग्राम और सिग्नल ऐप को भी भेजा नोटिस

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 2 July 2026 at 23:21 IST