LPG Price Hike: सुबह-सुबह लगा महंगाई का झटका, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ गए दाम, अब इतनी पहुंची कीमत
Domestic LPG Cylinder Price Hike: रसोई गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़ गए। इस बार कीमतों में 29 रुपये का इजाफा हुआ है। घरेलू गैस में तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है।
- भारत
- 2 min read
LPG Cylinder Price Hike: आम जनता को सुबह-सुबह महंगाई का बड़ा झटका है। घरेलू रसोई गैस (Domestic LPG) के दाम बढ़ गए हैं इसमें 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें आज (7 जून) से लागू हो गए हैं। अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर 942 रुपये में मिलेगा, जिसकी कीमत पहले 913 रुपये थी।
अन्य मेट्रो शहरों की बात करें तो अब मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिलेगा।
तीन महीने में दूसरा झटका
इससे पहले 7 मार्च को भी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था। तब इसकी कीमत 60 रुपये बढ़ी थी। इसके बाद से घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए थे। हालांकि अब इसमें बढ़ोतरी की गई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी की कीमतें आसमान छूने से देश की तेल कंपनियां भारी आर्थिक बोझ तले दब रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, ताजा बढ़ोतरी लागू होने से पहले तक कंपनियों को हर घरेलू सिलेंडर पर लगभग 703 रुपये की चपत लग रही थी।
कमर्शियल सिलेंडर के लगातार बढ़ रहे दाम
दूसरी ओर, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 1 जून 2026 को ही दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 42 रुपये बढ़े। वहीं, कोलकाता में 53.50 रुपये महंगा हो गया था। फिलहाल दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में इसके दाम बढ़कर 3,255.50 रुपये हो गए है।
मई महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 1 हजार रुपये का बड़ा इजाफा हुआ था। दिल्ली-मुंबई में इसकी कीमत 993 रुपये तक बढ़ गई थी। अप्रैल 2026 को कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 195 रुपये, कोलकाता में 218 रुपये महंगा हुआ था। 7 मार्च 2026 को भी इसके दाम बढ़े थे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 7 June 2026 at 06:22 IST