अपडेटेड 12 August 2025 at 22:36 IST
Dog Safety Tips: आवारा कुत्तों पर मचा है बवाल, तो जान लीजिए हमले से बचने के ये आसान 5 तरीके
कुत्ते के हमले से बचने के लिए ये 5 तरीके आप अपना सकते हैं। जानें कैसे आप कुत्ते के अटैक से बच सकते हैं और अपनी सुरक्षा कर सकते हैं।
Dog Safety Tips: आवारा कुत्ते इंसानों पर हम कर सकते हैं। ऐसे में इनके अटैक से बचने के लिए आपको कुछ ट्रिक अपनाने चाहिए। कुत्ते जब भी पीछे पड़ें तो कभी डर कर दौड़ न लगाएं बल्कि हिम्मत करके ये काम करें।
कुत्ते के हमले से बचने के 5 तरीके
1. डर कर न भागें: अगर आपको आवारा कुत्ते घेर लें तो घबराकर दौड़ न लगाएं। अपनी रक्षा करने के लिए साहस दिखाएं और तुरंत वहीं खड़े हो जाएं। नीचे देखने लगें और डायरेक्ट आई कॉन्टैक्ट से बचें।
2. कुत्ते की तरफ बढ़ें: अगर कुत्ता हमला करने वाला है तो उसकी तरफ बढ़ें। ऐसा करने से उसे डॉमिनेंस महसूस करवाया जा सकता है। वो समझ सकेगा कि आप उसे नुकसान नहीं पहुंचाने वाले हैं।
3. बाइक रोकें: अगर आप बाइक पर हैं और कुत्ता आपके पीछे पड़ गया है तो तुरंत बाइक रोकें। तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाने से आपके साथ दुर्घटना हो सकती है।
4. जोर से चिल्लाएं: अगर कुत्ता काटने को दौड़ता है तो जोर से चिल्लाएं। अपने हाथों से अपने चेहरे को बचाने की कोशिश करें और दौड़ बिल्कुल भी न लगाएं।
5. हवा में चीजें लहराएं: कुत्ते के सामने हवा में चीजें लहराएं। किसी लकड़ी या सामान से शरीर के हिस्सों की रक्षा करने की कोशिश करें। ऐसी चीजें खोजें जिसे हवा में लहरा कर आप कुत्ते को डरा सकते हैं।
ये टिप्स भी काम आ सकती है
इसके अलावा कुत्ते के हमले से बचाव के लिए आप ये तरीके भी अपना सकते हैं, जैसे अगर आपके पास खाने की कोई चीज है तो उसकी तरफ फेंके। ऐसा करने से आप उसे शांत कर पाएंगे। कुत्ते के व्यवहार को समझने की कोशिश करें और उसके अनुसार रिएक्शन दें। अगर कुत्ता हमलावर है तो अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं।
कुत्ते के हमले से बचने के लिए आपको ये टिप्स अपनानी चाहिए। इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी सुरक्षा कर सकते हैं और कुत्ते के अटैक से बच सकते हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 12 August 2025 at 22:00 IST