अपडेटेड 18 February 2026 at 11:00 IST
Sweet Water Lake: क्या आप जानते हैं भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है?
Sweet Water Lake: क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Sweet Water Lake: भारत अपनी संस्कृति और सभ्यता और सुंदरताओं के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां कहीं ऊंचे पहाड़ हैं, तो कहीं विशाल समुद्र तट। लेकिन इन सबके बीच, शांत और शीतल झीलें प्रकृति का एक ऐसा उपहार हैं जो न केवल सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि लाखों लोगों की जीवनरेखा भी हैं।
वहीं जब बात मीठे पानी की झीलों की आती है, तो क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है? आइए इस लेख में जानते हैं।
कश्मीर में मौजूद वुलर झील है मीठी
जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित वुलर झील न केवल भारत की, बल्कि एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है। यह झील झेलम नदी के मार्ग में आती है। इसका आकार मौसम के अनुसार बदलता रहता है, जो लगभग 30 से 260 वर्ग किलोमीटर तक हो सकता है। यह झील कश्मीर घाटी के लिए एक फ्लड सींक का काम करती है। यहां मछलियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं और यह पक्षी प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
वूलर झील क्यों है खास?
यह झील झेलम नदी के मार्ग में पड़ती है। यह एक डेल्टा की तरह काम करती है और झेलम के अतिरिक्त पानी को सोख लेती है, जिससे कश्मीर घाटी में बाढ़ का खतरा कम हो जाता है। आपको बता दे, वूलर झील का नाम संस्कृत शब्द 'महापद्मसर' से भी जुड़ा है। प्राचीन काल में इसे महापद्म नाग एक नाग देवता का निवास स्थान माना जाता था।
ये भी पढ़ें - Crispy Suji Toast Recipe: घर में रखे सामान से 5 मिनट में तैयार करें यह कुरकुरा सूजी नाश्ता, जानें बनाने का तरीका
वूलर झील देखने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
अप्रैल से अगस्त के महीने में जाना सबसे अच्छा समय है। यह समय झील की सुंदरता देखने के लिए सबसे अच्छा है। बोटिंग जैसे कि शिकारा राइड, वॉटर स्पोर्ट्स और फोटोग्राफी के लिए यह समय बेस्ट है। जुलाई में यहां 'वूलर स्पोर्ट्स फेस्टिवल' भी आयोजित होता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 11:00 IST