अपडेटेड 15 November 2023 at 08:54 IST
क्या आप भी पहनते हैं सोने की ज्वेलरी? चमक सकता है भाग्य, जानिए इसे पहनने के नियम
Benefits of wearing Gold: अगर आपको भी सोने की धातु से बनी ज्वेलरी पहनना बेहद पसंद है तो आपको इसके फायदे और नियम दोनों जान लेने चाहिए।
Benefits of wearing Gold: महिलाओं को ज्वेलरी (jewellery) पहनने बेहद पसंद होता है। वैसे तो आजकल मार्केट में कई तरह की धातुओं से बनी ज्वेलरी आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन गोल्ड (Gold) यानी सोने की ज्वेलरी की बात ही और है। जी हां, महिलाएं हो या पुरुष, हर कोई सोने की धातु से बनी ज्वेलरी पहनना पसंद करता है।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- क्या आप भी पहनते हैं सोने से बनी ज्वेलरी?
- सोना बदल सकता है आपका भाग्य
- जान लीजिए इसे पहनने के नियम
अगर आपको भी सोने की धातु से बनी ज्वेलरी पहनना बेहद पसंद है तो आपको जानकर खुशी होगी कि शरीर पर पहना जाने वाला सोना आपका भाग्य बदल सकता है। दरअसल, हिंदू मान्यताओं के मुताबिक सोने को एक बहुत ही महत्वपूर्ण धातु माना जाता है। इससे बनी ज्वेलरी व्यक्ति की सुंदरता में तो चार चांद लगाती ही है, साथ ही यह किस्मत को बदलने का भी काम करता है। आइए जानते हैं कि शरीर पर सोने से बनी ज्वेलरी पहनने के क्या-क्या फायदे होते हैं और इससे पहनने के नियम क्या हैं।
सोने पहनने के लाभ (Benefits of wearing Gold)
इन राशियों को होता है लाभ
वैसे तो सोना पहनना हर व्यक्ति के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन अगर राशि की बात की जाए तो तुला और मकर राशि के लोगों के लिए सोना पहनना बेहद शुभ होता है। अगर इन राशियों के जातक सोना धारण करते हैं तो इनके जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल
अगर आप शादीशुदा है तो सोना पहनना आपके लिए अति शुभ हो सकता है। दरअसल, इसे धारण करने से वैवैहिक जीवन में खुशहाली आती है। यदि शादीशुदा जोड़े के बीच किसी तरह का मन-मुटाव या तनाव लगा रहता है तो जोड़े को सोना जरूर धारण करना चाहिए। ये आपकी हर समस्या का समाधन कर सकता है।
बृहस्पति ग्रह होता है मजबूत
माना जाता है कि सोने का संबंध गुरु ग्रह से है। ऐसे में अगर आप सोना धारण करते हैं तो इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और जीवन में धन-धान्य, सुख-समृद्धि बनी रहती है।
ग्रह दोष से मिलेगा छुटकारा
अगर आप ग्रह दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको हाथ में सोने की अंगुठी जरूर धारण करनी चाहिए। दरअसल, रत्न शास्त्र के मुताबिक ऐसा करने से ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। इसे धारण करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है।
सोना पहनने के नियम
- एकाग्रता में वृद्धि लाने के लिए सोने की अंगूठी को तर्जनी अंगुली में धारण करना चाहिए। इससे आपके करियर में खूब वृद्धि होगी।
- वहीं अगर आप चाहते हैं कि आपका दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहे तो आपको गले में सोने की चेन धारण करनी चाहिए। ये काफी शुभ होगा।
- संतान प्राप्ति के लिए अनामिका अंगुली में सोना धारण करना चाहिए।
- ध्यान रहे कि सोने का आपको कभी खोने नहीं देना है। दरअसल, सोना खोना अशुभता की निशानी माना जाता है। इसलिए इसकी रक्षा करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें : Budhwar Ka Vrat: बुधवार के दिन करने जा रहे हैं भगवान गणेश का व्रत! जान लें नियम और पूजा विधि
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 15 November 2023 at 08:54 IST