अपडेटेड 17 September 2023 at 16:41 IST
नई दिल्ली से IGI एयरपोर्ट का फासला अब बस 15 मिनट में होगा तय, तेज रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो
दिल्ली मेट्रो की रफ्तार अब और तेज हो गई है। अब नई दिल्ली से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने का रास्ता और भी आसान हो गया है।
दिल्ली मेट्रो की रफ्तार अब और तेज हो गई है। अब नई दिल्ली से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने का रास्ता और भी आसान हो गया है। दरअसल, नई दिल्ली से IGI टर्मिनल-3 तक पहुंचने में अब केवल 15 मिनट 30 सेकेंड का समय लगेगा। पहले नई दिल्ली से एयरपोर्ट तक जाने में 18 मिनट से ज्यादा का समय लगता था।
खबर में आगे पढ़ें:
- दिल्ली मेट्रो की इन रूटों में बढ़ी रफ्तार
- अब मेट्रो से कम समय में कर सकेंगे सफर
- एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में बढ़ाई गई स्पीड
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जानकारी दी है कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में मेट्रो की स्पीड बढ़ाई गई है। 22 मार्च 2023 को मेट्रो की ऑपरेशनल स्पीड 90 KMPH से 100 KMPH तक बढ़ाई गई। इसके बाद फिर 22 जून 2023 को मेट्रो की स्पीड 100 KMPH से बढ़ाकर 110 KMPH कर दी गई।
एयरपोर्ट लाइन में 120 KMPH की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो
दिल्ली मेट्रो आज यानि 17 सितंबर से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में 120 KMPH की रफ्तार से दौड़ेगी। DMRC की तरफ से जानकारी दी गई है कि स्पीड बढ़ाने के बाद मेट्रो में सेफ्टी की जांच भी इसी महीने की गई थी।
पीएम मोदी ने दी कन्वेंशन सेंटर यशोभूमि की सौगात
नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक पहुंचने में 21 मिनट का समय लगेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर 2023) को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने आज देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर यशोभूमि देश को समर्पित किया, जिसके लिए प्रधानमंत्री दिल्ली के द्वारका पहुंचे।
21 मिनट में पहुंचे नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25
द्वारका से सेक्टर 25 में बना यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर बेहद ही खास हैं। यह दिल्ली के प्रगति मैदान में बने 'भारत मंडपम' से भी बड़ा है। पीएम मोदी ने यशोभूमि के पहले चरण का उद्घाटन कर इसे देश को सौंपा। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक पहुंचने में 21 मिनट में पहुंच सकेंगे। पहले नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर 21 तक पहुंचने में 19 मिनट का समय लगेगा। इससे पहले ये समय 22 मिनट का था।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 17 September 2023 at 16:41 IST