अपडेटेड 20 May 2025 at 22:56 IST
Jyoti Malhotra: पहलगाम हमले के बाद दानिश या पाकिस्तानी से बात की थी? ज्योति से किन सवालों का जवाब चाहती है पुलिस
पहलगाम हमले के बाद क्या ज्योति ने दानिश या किसी पाकिस्तानी से बात की थी? पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की आरोपी से पुलिस किन सवालों का जवाब चाहती है?
हरियाणा यूट्यूबर और पाकिस्तानी जासूस की आरोपी ज्योति मल्होत्रा जासूसी और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के आरोप में जांच के घेरे में हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा की गई क्रूर हत्याओं के बाद ज्योति का नाम जांच के दायरे में आया। 17 मई को गिरफ्तार की गई मल्होत्रा पर संवेदनशील जानकारी साझा करने और एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने का आरोप है।
हालांकि, जब इस मामले में उनसे पूछताछ किया गया तो उन्होंने पुलिस का सहयोग करने से इनकार कर दिया और इस बात पर खास जोर दिया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने अधिकार का प्रयोग कर रही थीं।
रिपब्लिक टीवी ने ज्योति से पूछताछ को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी हासिल की। ज्योति से फिलहाल हिसार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और मिलिट्री इंटेलिजेंस संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है। अधिकारी उनके वित्तीय रिकॉर्ड और लगातार विदेश यात्राओं की बारीकी से जांच कर रहे हैं, जो उनका मानना है कि उनकी कथित गतिविधियों से जुड़ी हो सकती हैं।
ज्योति मल्होत्रा ने अधिकारियों से पूछे ये सवाल
- उसने पहली पाकिस्तान यात्रा किसकी मदद से की और क्या हरकीरत सिंह नामक व्यक्ति ने उसकी मदद की थी?
- उसकी दानिश से मुलाकात कैसे और कब हुई? क्या यह 2023 में उसके वीजा रिजेक्ट होने से पहले या बाद में हुई?
- क्या उसे पाकिस्तान उच्चायोग में एहसान की आधिकारिक भूमिका के बारे में पता था और क्या वह उसके अवांछित घोषित होने के बाद भी संपर्क में रही?
- क्या एहसान (या उससे जुड़े किसी व्यक्ति) ने मदद की पेशकश की- वीजा सहायता, पैसे, कंटेंट को लेकर आइडिया, उपकरण, आदि में किसी तरह की कोई मदद की?
- उसने 2024 में एक महीने से अधिक समय तक रहने के लिए अपना वीजा एक्सटेंड क्यों करवाया? क्या यह अचानक, जानबूझकर या किसी की सलाह पर हुआ था?
- उसके पाकिस्तान समर्थक वीडियो का टोन और मैसेज किसने तय किए?
- विरोधाभासी तथ्यों के बावजूद उसने भारतीय सुरक्षा बलों को क्यों दोषी ठहराया?
- क्या वह दानिश के अलावा पाकिस्तानी पक्ष से किसी और से मिली थी?
- क्या उसने पहलगाम हमले के बाद दानिश या पाकिस्तान के किसी व्यक्ति से बात की थी? यदि हां, तो उस दौरान क्या चर्चा हुई थी?
- क्या उनकी विदेश यात्राओं में दानिश के पक्ष से कोई बाहरी वित्तीय/लॉजिस्टिक मदद मिली थी?
- क्या उनसे कभी धार्मिक स्थलों या सीमावर्ती क्षेत्रों से फुटेज, भावनाएं या जानकारी एकत्र करने के लिए कहा गया था?
- अपनी दूसरी यात्रा के बाद दानिश के साथ उनका किस तरह का रिश्ता रहा?
बता दें, पुलिस 2024 में उसके एक्सटेंडेड वीजा प्रवास, उसकी यात्राओं के लिए पैसे के सोर्स और उसके पाकिस्तान समर्थक वीडियो, खास तौर से पहलगाम हमले के लिए भारतीय सेना को दोषी ठहराने वाले वीडियो की भी जांच कर रही है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 20 May 2025 at 22:56 IST