अपडेटेड 24 February 2026 at 13:12 IST

'हिंदू 4 बच्चे पैदा करें, शादी के बाद मैं भी...', धीरेंद्र शास्त्री ने बताया आबादी बढ़ाने का प्‍लान, धर्मांतरण के लिए किसे ठहराया जिम्‍मेदार?

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं से कम से कम चार बच्चे पैदा करने का आग्रह किया। साथ मुसलमानों की घर वापसी पर भी अपनी राय दी।

Follow :  
×

Share


Dhirendra Shastri Mohan Bhagwat | Image: yt/grab/ANI

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं की आबादी को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि हिंदुओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने करने चाहिए।

इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू परिवारों को तीन बच्चे पैदा करने पर विचार करने को कहा था। उन्होंने इस बारे में नए नवविवाहित जोड़ों को जागरूक करने की बात भी कही थी। इसी क्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने भी भारत में हिंदुओं की घटती आबादी पर चिंता जाहिर की है। 

धर्म में चलना और जीना उचित- धीरेंद्र शास्त्री

तीन दिन के दौरे पर पुष्कर गए धीरेंद्र शास्त्री ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने मुसलमानों की घर वापसी पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा, 'सनातनियों से मेरा आग्रह है कि अपने ही धर्म में चलना और जीना उचित है। दूसरे मजहब की सेवा उन्हें करने दें। हमें श्रद्धा-भावना के साथ अपनी भक्ति पर ध्यान देना चाहिए। हमें लगता है कि हिंदुओं में भगवानों की कमी नहीं है।'

'कम से कम चार बच्चे पैदा करे हिंदू'

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने आगे कहा, 'घटते हिंदुओं की आबादी भारत का बड़ा मुद्दा है। हिंदुओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए। हमारी शादी नहीं हुई है। हम पर लोग टिप्पणी करेंगे कि बाबा आपका क्या योगदान है। जब हमारा ब्याह हो जाएगा तो हम भी हिंदुओं की आबादी बढ़ाने में अपना  योगदान देंगे।'

घर वापसी को लेकर क्या बोले?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुसलमानों की घर वापसी पर कहा कि उनके पूर्वज हिंदू थे। उदाहरण देते हुए कहा, 'एक फिल्म आई थी 'अमर अकबर एथनी।' इसमें आखिर में तीनों का बाप कन्हैयालाल निकला था। अगर उन्हें ये बात समझ आ जाए तो उनकी घर वापसी हो जाएगी।'

धर्मांतरण के बताए तीन कारण

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए हिंदुओं को सनातन पर गर्व करना पड़ेगा। धर्मांतरण के तीन कारण हैं- आर्थिक तंगी, अंधविश्वास और अशिक्षा। अशिक्षा के लिए शिक्षा, विश्वास बढ़ाने के लिए भगवद भक्ति और आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए अमीर हिंदुओं को गरीब हिंदुओं का समर्थन करने की जरूरत है।  

यह भी पढ़ें: कुछ लोग सिंगापुर-जापान यात्रा पर...अविमुक्तेश्वरानंद का जिक्र कर अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना, जानिए क्यों की चंडीगढ़ की चर्चा

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 13:12 IST