धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी प्लांट में गिरा मलबा, कई मजदूर दबे; रेस्क्यू जारी
Dhanbad: झारखंड के धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि स्लरी से दबकर 4 की मौत हो गई है और वहीं, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। बचाव कार्य जारी है।
Dhanbad: झारखंड के धनबाद से एक दिल दहला देनी वाली खबर आई है। बताया जा रहा है कि धनबाद के मुनिडीह कोलियरी में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां कोयले की स्लरी से दबकर 4 की मौत की मौत हो गई है और मलबे में कई लोगों के फंसने की भी आशंका है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक में कोयले की स्लरी लोड की जा रही थी और अचानक भारी मात्रा में स्लरी मजदूरों पर गिर गई, जिसके चलते मलबे में मजदूर फंस गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चार मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं।
कोयले की स्लरी से दबकर 4 की मौत
धनबाद के मुनिडीह कोलियरी में अचानक खदान धंसने से 4 लोगों की मौत हो गई है। शुरुआत में मलबे के अंदर से तीन लोगों का शव बाहर निकाला गया। इसके थोड़ी देर बाद ही चौथा शव बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मलबे में अभी कई लोग फंसे हुए हैं, जिसके मौत का आंकड़ा बढ़ ही सकता है।
ट्रक में लोडिंग के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित बीसीसीएल की कोल वाशरी प्रोजेक्ट में हुआ। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक में कोयले की स्लरी लोड की जा रही थी और अचानक भारी मात्रा में स्लरी मजदूरों पर गिर गई, जिसके चलते मलबे में मजदूर फंस गए। इस हादसे में चार मजदूरों के शव बरामद किए गए।
बचाव और राहत कार्य जारी
हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं। पूरे क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश लगातार जारी है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 2 May 2026 at 19:37 IST