अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमान आए आमने-सामने, भारी चूक के बाद हो जाती टक्कर, महज 200 मीटर की बची थी दूरी तभी...

Ahmedabad Airport: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय Air Inida का एक विमान गलती से गलत रास्ते (टैक्सीवे) पर मुड़ गया। विमान जिस टैक्सीवे पर गया उसी टैक्सीवे पर IndiGo का एक विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।

 
Follow :
अहमदाबाद एयरपोर्ट: आमने-सामने आए दो हवाई जहाज, बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री | Image: ANI

Ahmedabad Airport: गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर बुधवार 24 जून, 2026 को एक बड़ा हादसा होने से पहले ही टल गया। दरअसल, अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एअर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन के विमान एक ही टैक्सीवे (टैक्सीवे वे रास्ते होते हैं, जिनका उपयोग विमान रनवे तक आने-जाने के लिए करते हैं) में एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए थे। 

हालांकि, समय रहते ही विमान के पायलटों ने प्लेन को रोक दिया और एक बड़ा घटना होने से टल गया। अब इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने अपनी जांच शुरू कर दी है। DGCA यह मालूम करने में जुटी है कि निर्देश के बाद भी ऐसी बड़ी गलती कैसे हुई।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर क्या हुआ था?

दरअसल, 24 जून को मुंबई से अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट A320 विमान रनवे 23 पर उतरा और टैक्सीवे C के रास्ते रनवे से बाहर निकला था। इसके बाद विमान को टैक्सीवे P और G के रास्ते अंतरराष्ट्रीय एप्रन तक जाने की अनुमति दी गई। डीजीसीए के अनुसार, विमान निर्धारित दाएं मोड़ से टैक्सीवे G की ओर मुड़कर अंतरराष्ट्रीय एप्रन की ओर जाने के बजाय टैक्सीवे P पर ही चलता रहा। तभी चालक विमान ने तुरंत रोक दिया।

ठीक उसी समय अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली इंडिगो का A320 विमान फ्लाइट 6E-5160 का विमान प्रस्थान के लिए टैक्सीवे P पर चल रहा था,लेकिन टैक्सीवे पर सामने से आ रहे दूसरे विमान को देखकर इंडिगो के पायलट ने भी समय रहते विमान रोक लिया। महज 200 मीटर की बची थी दूरी तभी पायलट ने भी समय रहते विमान रोक लिया।

June 25, 2026

विमान को खींचकर पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया

इस घटना के बाद दोनों विमानों ने एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाए रखी। घटना के बाद, एयर इंडिया के विमान को खींचकर उसके पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया। अब इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है। DGCA की जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विमान निर्देश मिलने के बावजूद वह तय रास्ते से क्यों और कैसे भटक गया। यह भी देखा जाएगा कि इसमें पायलट या एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की तरफ से कोई गड़बड़ी हुई थी।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या से बड़ी खबर, प्रारंभिक जांच के बाद SIT की सिफारिश पर 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 25 June 2026 at 23:24 IST