अपडेटेड 23 November 2023 at 09:20 IST

Dev Uthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी के दिन इन बातों का रखें खास ध्यान, जानिए नियम

Dev Uthani Ekadashi Niyam: आज देवउठनी एकादशी के दिन आपको कई विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Follow :  
×

Share


देवउठनी एकादशी के दिन इन बातों का रखें ध्यान (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Dev Uthani Ekadashi Niyam: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 23 नवंबर यानी आज के दिन है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • कब है देवउठनी एकादशी?
  • देवउठनी एकादशी पर किन बातों का रखें ध्यान?
  • नियम तोड़ने पर भगवान हो सकते हैं नाराज?

माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु पांच महीने बाद अपनी योग निद्रा से जागते हैं। देवउठनी एकादशी के अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप का विवाह तुलसी जी के साथ कराया जाता है। इसके साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाएगी। वहीं, आज देवउठनी एकादशी के दिन आपको कुछ जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी के नियम के बारे में। 

इन बातों का रखें ध्यान

चावल न खाएं

मान्यताओं के अनुसार किसी भी एकादशी के दिन चावल का सेवन करना अशुभ माना जाता है। इसलिए देवउठनी एकादशी के दिन भी चावल का सेवन करने से बचें। इस दिन व्रती समेत परिवार के अन्य सदस्यों को भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। 

मांस-मदिरा के सेवन से बचें 

हिंदू धर्म में पड़ने वाले किसी भी व्रत त्योहार के दिन मांस-मदिरा आदि का सेवन करना वर्जित होता है। ऐसे में देवउठनी एकादशी के दिन भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो भगवान विष्णु आपसे क्रोधित हो सकते हैं। जिसका प्रभाव आपके भाग्य पर भी पड़ सकता है। 

गुस्सा न करें

देवउठनी एकादशी के दिन मन को शांत रखें। इस दिन किसी पर भी गुस्सा न करें। साथ ही अपशब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। अन्यथा आपको भगवान की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। 

दान करें

देवउठनी एकादशी के दिन किसी जरूरतमंद को भोजन, कपड़े इत्यादि चीजों का दान जरूर करें। इससे भगवान विष्णु आपसे प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।

तुलसी पर जलाएं घी का दीपक

आज के दिन तुलसी माता के समक्ष घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे माता तुलसी प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा बरसाएंगी साथ ही आपको भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलेगा।  

ये भी पढ़ें : Dev Uthani Ekadashi Upay: आज देवउठनी एकादशी, तुलसी को अर्पित करें ये चीजें; चमक जाएगा भाग्य

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 23 November 2023 at 09:11 IST