मैं गिरफ्तार हो चुका हूं, अब अजिंक्य शिंदे करेगा प्रोटेस्‍ट को लीड...हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद सामने आया अभिजीत दिपके का प्री-रिकॉर्डेड VIDEO

अभिजीत दिपके ने अपने इस वीडियो संदेश में बताया कि सीजेपी ऑर्गेनाइजेशन के इंचार्ज अजिंक्य शिंदे अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व करें।

 
Follow :
मैं गिरफ्तार हो चुका हूं, अब अजिंक्य शिंदे करेगा प्रोटेस्‍ट को लीड...हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद सामने आया अभिजीत दिपके का प्री-रिकॉर्डेड VIDEO | Image: X

कॉकरोच जनता पार्टी ने आज यानी शनिवार 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़े धरने-प्रदर्शन का आयोजन किया है। इस धरने में शामिल होने के लिए आ रहे CJP नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने IGI एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया है। इसके बाद प्रश्न उठ रहे थे कि अब आंदोलन का नेतृत्व कौन करेगा। इस बीच अभिजीत दिपके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि अब आंदोलन का नेतृत्व कौन करेगा।

अभिजीत दिपके ने अपने इस वीडियो संदेश में बताया कि सीजेपी ऑर्गेनाइजेशन के इंचार्ज अजिंक्य शिंदे अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व करें। बता दें कि अभिजीत दिपके को अपने और अन्य CJP नेताओं के हिरासत में लिए जाने का अंदेशा पहले से ही था, इसलिए उन्होंने कल रात ही यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था।

वीडियो में क्या बोले अभिजीत दिपके

वीडियो में दिपके कह रहे हैं कि 'अगर आप ये वीडियो देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि मैं, आशुतोष रांका और सौरव दास तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी स्थिति में अब इस आंदोलन को आंजिक्य शिंदे लीड करेंगे।' बता दें कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है।

October 10, 2026

चाहे नेतृत्व हो या नहीं, प्रदर्शन जारी रहेगा- बोले अभिजीत दिपके

अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा इंदिरा गांधी के समय भी नहीं हुआ था। दिपके ने इसे इंदिरा गांधी सरकार से भी खराब स्थिति बताया और कहा कि वे गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि वह अपने रुख पर अडिग है। पार्टी का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। सीजेपी ने साफ कहा है कि चाहे नेतृत्व साथ हो या नहीं उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें- नवी पिल्लई को मिला शांति का नोबेल पुरस्‍कार तो ट्रंप ने फुलाया मुंह, बोले- 'मुझे एक दो नहीं पूरे 8 नोबेल अवॉर्ड मिलने चाहिए'
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 10 October 2026 at 14:08 IST