11वीं बार गुरमीत राम रहीम सिंह को मिली सशर्त पैरोल, हरियाणा आने और चुनाव प्रचार करने पर रहेगी रोक
गुरमीत राम रहीम अब तक 10 बार जेल से बाहर आ चुका है। अब हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 वोटिंग से ठीक पहले उसकी पैरोल एप्लिकेशन को शर्तों के साथ मंजूरी मिल गई है।
- भारत
- 2 min read
Ram Rahim parole: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोटिंग से ठीक पहले चुनाव आयोग ने राम रहीम की पैरोल को शर्तों के साथ मंजूरी दी है। यह 11वीं बार जब राम रहीम को पैरोल मिली है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है गुरमीत राम रहीम अब तक 10 बार जेल से बाहर आ चुका है।
हरियाणा में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। गुरमीत राम रहीम का असर 4 जिलों की करीब 36 विधानसभा सीटों पर है। गुरमीत राम रहीम किसी भी चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो सकता है। चुनाव आयोग ने उसे शर्तों के साथ पैरोल दी है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई गई है। पैरोल की शर्तों का उल्लंघन करने पर राम रहीम की पैरोल को रद्द कर दिया जाएगा। पैरोल के वक्त उसके हरियाणा में दाखिल होने पर भी रोक रहेगी।
अगस्त में मिली थी 21 दिन की फरोल
बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह ने 20 दिन की पैरोल मांगी थी। हरियाणा में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण राज्य के जेल विभाग ने डेरा प्रमुख का पैरोल का आवेदन चुनाव आयोग को भेजा था। डेरा प्रमुख ने अनुमति मिलने की सूरत में पैरोल अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत में रहने की बात कही है। खास बात ये है कि इस साल अगस्त में ही राम रहीम को 21 दिन की फरोल दी गई थी।
चुनावों से पहले पैरोल और फरलो
गौरतलब है कि इससे पहले भी गुरमीत राम रहीम को चुनावों के आसपास कुछ पैरोल और फरलो मिल चुकी है। पंजाब, हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में चुनावों से समय वो जेल से बाहर आता रहा है। उसे पंजाब विधानसभा चुनाव से करीब दो हफ्ते पहले 7 फरवरी, 2022 से तीन हफ्ते की फरलो दी गई थी।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 30 September 2024 at 22:12 IST