लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग सक्रिय, पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों के पहुंचने का सिलसिला शुरू

2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग काफी सक्रिय हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काम शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बल पहुंच गया है।

Follow :  
×

Share


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में भेजी गईं केंद्रीय बल की कंपनी | Image: PTI-File Photo

Deployment of central forces start in West Bengal in view of the Lok Sabha Elections: 2024 लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में देश में चुनावी माहौल बन चुका है। हर तरह चुनाव की चर्चा है। ऐसे में अब राज्यों में केंद्रीय बलों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और ये सिलसिला पश्चिम बंगाल से शुरू हुआ है। 

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की कम से कम 100 कंपनी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि 50 और कंपनी के राज्य में 7 मार्च तक पहुंचने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बलों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वो मुख्य रूप से विश्वास-निर्माण उद्देश्यों के लिए यहां हैं। 7 मार्च तक अन्य 50 कंपनियों के आने की संभावना है।

चुनाव अधिकारी के मुताबिक शहर में CAPF की 10 कंपनी तैनात की जाएंगी। उत्तर 24 परगना जिले में 21 और दक्षिण 24 परगना में 9 कंपनी तैनात की जा रही हैं। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बलों की 8 कंपनी नादिया जिले में तैनात की जाएंगी, जबकि 9 कंपनी हावड़ा और हुगली जिलों में तैनात की जाएंगी। उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा होने के बाद और केंद्रीय बल राज्य में आएगा। बता दें कि एक कंपनी में औसतन 100 जवान होते हैं।

ये भी पढ़ें- शिक्षा और दवा निर्माण में MP और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ाने के सुनहरे अवसर

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 1 March 2024 at 22:51 IST