परिसीमन पर DMK-पवार को मनाने में जुटा इंडी गठबंधन, पहले चेन्नई फिर मुंबई जाएंगे खड़गे; सोनिया और राहुल भी होंगे साथ

परिसीमन बिल के मुद्दे पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और खड़गे आज स्टालिन और शरद पवार से मुलाकात करेंगे। शीर्ष नेतृत्व पहले चेन्नई और फिर मुंबई जाएंगे।

 
Follow :
Delimitation Bill | Image: ANI

Delimitaion Bill: संसद के विशेष सत्र में परिसीमन विधेयक 2026 और संविधान संशोधन बिल को रोकने के लिए कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंकने में जुट गई है। संख्याबल की कठिन चुनौती के बीच विपक्षी 'इंडी' गठबंधन को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज पहले चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और फिर मुंबई में एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी चेन्नई जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन नेताओं के अलावा ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, मीसा भारती समेत कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी जा सकते हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, यह सभी सुबह करीब 11 बजे चेन्नई के लिए रवाना होंगे और दोपहर लगभग 2 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद उनकी तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात होनी है।

चेन्नई के बाद मुंबई जाएंगे राहुल-सोनिया-खड़गे

इसके बाद वे शाम को वे मुंबई रवाना होंगे और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से अहम मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि स्टालिन से मुलाकात के बाद सभी रात में पवार से मिलेंगे।

शरद पवार से ब्रीच कैंडी अस्पताल में मिलेंगे

गौरतलब है कि शरद पवार बीते तीन दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व के उनसे अस्पताल में ही मुलाकात करने की संभावना है। दोनों पक्षों के बीच यह बैठक करीब एक घंटे तक चलने की उम्मीद है।

DMK ने कल किया था परिसीमन के समर्थन का ऐलान 

यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों नेताओं एमके स्टालिन और शरद पवार ने केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। स्टालिन की पार्टी डीएमके ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिल के समर्थन का ऐलान किया था, वहीं शुक्रवार को एनसीपी (एसपी) के विधायक ने बताया था कि शरद पवार बिल को समर्थन देने को तैयार हैं। 

यह भी पढ़ें: '2051 तक कौन जिंदा रहेगा...', परिसीमन बिल पर ममता बनर्जी ने केंद्र को घेरा, सीटों के अनुपात वाले प्रस्ताव पर उठाए सवाल

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 29 November 2026 at 11:16 IST