अपडेटेड 17 November 2024 at 16:37 IST
Delhi: उत्तमनगर में एक सड़क दुर्घटना में महिला की मौत और एक व्यक्ति घायल
दक्षिणपश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रविवार सुबह एक कार से टक्कर लगने से 64 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
दक्षिणपश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रविवार सुबह एक कार से टक्कर लगने से 64 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी सुबह करीब छह बजे मिली थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में ले जाया गया है।
अधिकारी ने बताया
अधिकारी ने बताया, ‘‘गुप्ता एन्क्लेव की निवासी कमलेश को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि घायल व्यक्ति को माता चन्नन देवी अस्पताल ले जाया गया था। घायल वृद्ध व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है।’’ एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, दोनों व्यक्ति उत्तम नगर टर्मिनल के पास सड़क पार कर रहे थे तभी लापरवाही से गाड़ी चला रहे एक वाहन चालक ने उन्हें अपनी कार से टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जनकपुरी की ओर से आ रहा वाहन चालक दुर्घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि कमलेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि अज्ञात व्यक्ति की हालत गंभीर है और अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया, ‘‘हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिससे दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान हो गई हैं और पुलिस संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर रही है।’’ अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - साकिब सलीम ने वरुण धवन को बताया बेहतरीन कलाकार
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 17 November 2024 at 16:37 IST