Weather: सुबह-सुबह दिल्ली में मौसम ने ली करवट, IMD का तेज आंधी और बारिश का अलर्ट; जानें कितने दिनों तक मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

दिल्ली में आज 28 मई हल्की बारिश और 29 मई को भारी बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक अगले तीन दिन मौसम थोड़ा बदला हुआ नजर आएगा। जानें IMD का ताजा अपडेट। पढ़ें पूरी खबर।

Follow :  
×

Share


दिल्ली में बदला मौसम | Image: IMD

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR के लोगों को सुबह-सुबह मौसम कुछ बदला नजर आया, गर्मी का असर भी थोड़ा कम होता महसूस हुआ। वहीं IMD के ताजा अपडेट में भी खुशीभरी जानकारी मिली है। तीन दिन इसी तरह मौसम सुहावना बना रह सकता है। जी हां, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 28 और 29 मई को दिल्ली में एक बार फिर जोरदार बारिश और आंधी आने वाली है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 

इस बारिश से दिल्ली और आस-पास के इलाकों का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, 28 मई यानी आज गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

पीछले दिनों दिल्ली में टूटे रिकॉर्ड

बीते 26 मई को पालम में 44 डिग्री, रिज में 44.3 डिग्री और कई इलाकों में तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच रहा। ऐसे में दोपहर के वक्त पिछले दिनों घर से निकलना मुश्किल हो गया था। दिल्ली में 14 साल बाद सबसे गर्म रात दर्ज की गई, जिससे रात में भी लोगों को राहत नहीं मिली। बताया जा रहा है लू चलना जारी रहेगा।

दिल्ली में मानसून कब आएगा?

IMD के मुताबिक, दिल्ली में मानसून इस बार 25 से 30 जून के बीच दस्तक दे सकता है। जून के आखिरी हफ्ते में मानसूनी बारिश शुरू होने की उम्मीद है।

इन राज्यों में भी बारिश अलर्ट

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 28 मई को मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट है। किसानों को खासतौर पर सावधानी बरतनी चाहिए। 

May 27, 2026

गर्मी से बचने की सलाह

भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। मुंडका विधानसभा क्षेत्र के रानी खेड़ा और रसूलपुर गांवों में लोग दो-तीन दिन से पानी नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। कुछ जगहों पर सप्लाई एक सप्ताह से ठप है। दिल्लीवासियों को सलाह है कि दोपहर में बाहर निकलते समय सावधानी बरतें, खूब पानी पिएं और सेहत का ध्यान रखें। 

यह भी पढ़ें:  UPSC ने निकाली बंपर भर्ती, युवाओं के लिए अधिकारी बनने का सुनहरा मौका

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 28 May 2026 at 07:18 IST