अपडेटेड 16 February 2026 at 10:18 IST

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 300 के करीब; प्रदूषण का स्तर 'खराब श्रेणी' में बरकरार

दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को भी सुबह-सुबह कई इलाकों में स्मॉग की परत छाई हुई है। प्रदूषण के स्तर में एक बार फिर इजाफा हो रहा है। कई इलाकों में 300 करीब दर्ज किया गया है।

Follow :  
×

Share


दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली | Image: Freepik, ANI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। प्रदूषण के स्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को एक बार फिर 'खराब' (Poor) श्रेणी में पहुंच गई है। सप्ताह की शुरुआत में AQI में मामूली सुधार दिखाई दिया था, लेकिन अब यह 300 के करीब पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कुल 40 निगरानी केंद्रों में से 24 केंद्रों पर प्रदूषण स्तर 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है।


मौसम में बदलाव के साथ सर्दी अब विदाई ले रही है। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहती है, लेकिन दिन में साफ आसमान और हल्की धूप के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। मगर दिल्ली की हवा का भी खराब हो गई है। मानकों के मुताबिक रविवार की शाम चार बजे पीएम 10 का औसत स्तर 193.5 और पीएम 2.5 का स्तर 95.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी दिल्ली-एनसीआर की हवा में मानकों से लगभग दोगुना प्रदूषण मौजूद है।  

कई इलाकों में छाई स्मॉग की परत 

दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह-सुबह कई इलाकों में स्मॉग की परत छाई हुई है। CPCB के अनुसार AIIMS के आस- पास AQI 239 है, जिसे 'खराब' कैटेगरी में रखा गया है। रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 216 रहा। वहीं, सोमवार को यह और बढ़ गया। जबकि कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 'मध्यम' से ऊपर रहा।

प्रदूषण का स्तर 'खराब श्रेणी' में बरकरार

बढ़ते प्रदूषण की स्थिति स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक बनी हुई है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए। बता दें कि CPCB के अनुसार, AQI की श्रेणी को इस प्रकार बांटा गया है: 0-50 'अच्छा', 51-100 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 'खराब', 301-400 'बेहद खराब' और 401-500 'गंभीर'।

दिल्ली में बारिश की संभावना

IMD ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार और बुधवार के दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हो सकता है, हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। अगले तीन चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 फरवरी की रात को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। ऐसा पश्चिमी राजस्थान पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दिल्ली से गुजरात तक फैली एक ट्रफ लाइन के साथ-साथ  अरब सागर से नमी आने की वजह से हो सकता है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे AI इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 10:18 IST