Weather: सावधान! दिल्ली-NCR में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, इन राज्यों में भी मानसून ने दी दश्तक, जानें IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में आज से गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने देश के कई राज्यों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जानें इस वीकएंड कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट।
- भारत
- 2 min read
Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में प्री मॉनसून गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की है। आज यानी 13 जून से गरज-चमक के साथ बारिश और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
13 जून (शनिवार): गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, दोपहर और शाम में 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलेंगी।
14 जून (रविवार): आंशिक बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक की संभावना।
15 जून (सोमवार): आंशिक बादल, ज्यादातर सूखा मौसम।
16 जून (मंगलवार): आंशिक बादल, गरज-चमक संभव।
17 जून (बुधवार): आंशिक बादल, गर्म और शुष्क मौसम।
18 जून (गुरुवार): आंशिक बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना नहीं।
मॉनसून किस तरह बढ़ रहा आगे
IMD के मुताबिक, 12 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पूर्वी राज्यों में और आगे बढ़ने की संभावना है।
कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान, ओले गिरने और 40-60 किमी/घंटा तेज हवाओं का अनुमान लगाया है। नॉर्थईस्ट और पूर्वी भारत की बात की जाए तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
IMD ने मछुआरों को दी सलाह
दक्षिण भारत के केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी हल्की से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। IMD ने बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मछली पकड़ने जाने वाले मछुआरों को भारी बारिश और तेज हवाओं (45-65 किमी/घंटा) को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
अब मॉनसून लेकर आएगा आफत
दिल्ली और उत्तर भारत में पूर्ण मॉनसून 25-30 जून के आसपास पहुंच सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन लोगों को सलाह दी जाती है कि मौसम बदलाव के दौरान सतर्क रहें, खासकर 13 जून को बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 13 June 2026 at 07:56 IST