Weather: दिल्ली में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज से 6 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 19 जून तक इसी तरह बादल छाए रहेंगे, क्योंकि मानसून दिल्ली में अपनी रफ्तार पकड़ चुका है ऐसे में अब मौसम बदलने वाला है, लेकिन खुशी की बात है कि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने जा रही है, जानें IMD का ताजा अपडेट, पूरी खबर पढ़ें
- भारत
- 2 min read
Weather Update: दिल्ली में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली-NCR और आस-पास के इलाकों में आज (16 जून) गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिन भर धूल भरी आंधी भी चलेगी, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
16 जून (आज) : गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका है, अधिकतम 38°, न्यूनतम 27°।
17 जून: आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40°, न्यूनतम 28°।
18 जून: आंशिक बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 41°, न्यूनतम 29°।
19 जून: आंशिक बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 40°, न्यूनतम 28°।
20 जून: गरज-चमक के साथ बारिश, अधिकतम तापमान 40°, न्यूनतम 31°।
21 जून: गरज-चमक के साथ बारिश, अधिकतम तापमान 41°, न्यूनतम 31°।
18 जून से बदल जाएगा मौसम
IMD ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में 16 से 18 जून तक 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट जारी किया है। 18 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा।
IMD के मुताबिक, मानसून आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों में भी इसके पहुंचने की अच्छी संभावना है। ऐसे में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
तेज आंधी-बारिश के दौरान बरतें सावधानी
खुली जगहों पर न रहें, खासकर दोपहर और शाम के समय।
ड्राइविंग करते वक्त सावधानी बरतें, पानी भरने वाले इलाकों से बचें।
किसान भाई फसल की सुरक्षा का ध्यान रखें।
दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि पिछले दिनों की उमस और गर्मी के बाद आखिरकार बारिश होने के बाद तापमान में भारी गिरावट आएगी। अगर आप कही यात्रा करने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर चेक कर लें।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 16 June 2026 at 09:23 IST