अपडेटेड 13 February 2026 at 07:34 IST

Delhi Crime: सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस ने तीन बदमाशों का किया हाफ एनकाउंटर, SI को छूकर निकली गोली; असद गैंग का सरगना भी गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर में क्राइम ब्रांच ने असद गैंग के 3 बदमाशों को पकड़ लिया है, तीनों मेरठ में एक हत्या के वांटेड थे। सुबह-सुबह दिल्ली की सड़कों पर पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग। आरोपियों को ऐसे किया गिरफ्तार।

Follow :  
×

Share


Delhi police encounter Usmanpur: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, शक्करपुर टीम ने मेरठ के नामी असद गैंग के सरगना असद समेत 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना तड़के की बताई जा रही है।  दरअसल पुलिस को सुफिया सूचना मिली थी कि असद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मान पहुंचने वाला है। 

सूचना मिलने के बाद इसी इनपुट के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रैप लगाया और जैसे ही तीनों बदमाश एक बाइक पर आते दिखे तीनों को क्राइम ब्रांच की टीम ने सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों बदमाशों के पैर में गोली मारी और उन्हें जल्द की काबू कर लिया। 

गोली लगने से बाल-बाल बचे SI 

बदमाशों को पकड़ते वक्त जब एक आरोपी ने गोली मारी तो वो गोली SI को छूते हुए निकली। लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने से वो बाल-बाल बच गए। जिसके बाद तीनों को पुलिस ने पकड़कर अस्पताल में भर्ती करवाया। बतादें तीनों गिरफ्तार बदमाश मेरठ में एक हत्या के मामले में वांटेड थे। जिन्होंने आपसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया था। घायल बदमाशों में गैंग का सरगना असद भी शामिल है, जिसपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

पुलिस ने हथियार किए बरामद 

तीनों बदमाशों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए और आगे की जांच फिलहाल जारी है। दिल्ली पुलिस ने हाल के महीनों में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान तेज किया है। आम जनता से अपील है कि किसी भी ऐसी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।  

यह भी पढ़ें: Weather Today: अगले 12 घंटों के अंदर 3 राज्यों में बारिश की संभावना

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 07:34 IST