अफजल की फांसी का विरोध करने वाली NGO और पॉलिटिकल लिंक... दिल्ली स्‍कूल बम धमकी मामले में खुलासे पर BJP ने AAP को घेरा

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेरा है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा कि जो बच्चा गिरफ्तार किया गया है वो सिर्फ मोहरा है।

Follow :  
×

Share


PTI - Delhi school bomb threat | Image: PTI - Delhi school bomb threat

दिल्ली के 400 स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे कॉल मामले में पुलिस ने एक बच्चे को पकड़ा है। पुलिस अब इस एंगल पर जांच कर रही है कि इस बच्चे के पीछे कोई और तो नहीं है। पुलिस के मुताबिक इस बच्चे का परिवार एक एनजीओ के संपर्क में था। ये वही एनजीओ जिसने अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया था। इसका पॉलिटिकल लिंक भी सामने आया है।

अब इस मामले में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेरा है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा कि जो बच्चा गिरफ्तार किया गया है वो सिर्फ मोहरा है। उन्‍होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इसके पीछे आम आदमी पार्टी है। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक संगठन के रूप में उनके साथ संबंध साफ दिखाई पड़ रहा था।  

आम आदमी पार्टी से मांगा जवाब

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, मैं अरविन्द केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी आकर सीधे स्पष्ट करे की आपका उस NGO से क्या संबंध है।  अगर ये बच्चे कर रहे हैं जो देश के लिए खतरनाक है। वो देश के नौनिहालों के मन में कैसा जहर भर रहे हैं। हमें सीधा जवाब आम आदमी पार्टी से चाहिए। आपकी मुख्यमंत्री के परिवार से वो लोग संबंधित रहे हैं। आपने महीनो तक टुकड़े टुकड़े का नारा लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाई  रोकना पड़ा था। अगर वो स्पष्ट जवाब नहीं देंगे तो संदेह और गहराता जाएगा।

दिल्‍ली में चुनाव से पहले दंगों का माहौल: विरेंद्र सचदेवा

दिल्‍ली बीजेपी के अध्‍यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने कहा, ये संयोग नहीं है। दिल्ली में जब जब चुनाव होता है उसे पहले दंगे का मौहाल बनाया जाता है। लोग शाहीन बाग को भूले नहीं हैं। जुवेनाइल को आगे करके जो काम  किया गया है और जो NGO है  उसे लेकर अरविन्द केजरीवाल और आप पार्टी घेरे में है। उन्‍होंने कहा अरविंद केजरीवाल दिल्ली के नहीं देश के दुश्मन हैं।

NGO से जुड़े तार

पुलिस जांच में पता चला कि ये वही NGO है जो अफजल गुरु की फांसी का विरोध कर रहा था।  मधुप तिवारी नें कहा हम NGO की भूमिका से इस धमकी भरे मेल्स के मामले में जांच कर रहे हैं। उन्‍होंने पॉलिटिकल पार्टी और NGO के संबंधों के बारे में जांच कर रहे हैं। हम इस मामले में बड़ी साजिश की जांच कर रहे हैं। कई बार जब मेल भेजे गए तब स्कूल में एग्जाम नहीं थे, इसलिए मोटिव की जांच हम अभी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- बिहार में चूड़ा-दही पॉलिटिक्स के जरिए होगा खेला?CM नीतीश पर टिकी निगाहें

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 14 January 2025 at 17:06 IST