BREAKING: दिल्ली में 47.5 लाख नाम बाहर... SIR के बाद पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें नाम; इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
राजधानी दिल्ली में करीब डेढ़ महीने तक चले SIR अभियान के बाद पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। 47.5 लाख मतदाताओं के नाम लिस्ट से बाहर हो गए हैं।
- भारत
- 3 min read
दिल्ली में SIR के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। करीब डेढ़ महीने तक चले इस अभियान के बाद पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कि गई है। लिस्ट में 97.51 लाख मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। शहर के 1.45 करोड़ वोटरों में से 97.51 लाख नाम शामिल हैं, जबकि 47.5 लाख नाम लिस्ट से बाहर हो गए हैं। दिल्ली के लोगों को 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका मिलेगा।
SIR शुरू होने के वक्त दिल्ली में कुल 1,45,10,299 मतदाता दर्ज थे। इनमें से 97.51 लाख मतदाताओं के Enumeration Forms जमा और डिजिटाइज किए गए। यानी करीब 67.18% मतदाताओं के फॉर्म प्रक्रिया में शामिल हुए।, वहीं करीब 47.58 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट रोल में नहीं हैं। इन्हें ‘Uncollectable’ कैटेगरी में रखा गया है। इसमें Absent, Shifted, Dead, Duplicate और Others यानी ASDDO श्रेणियां शामिल हैं।
जिन लोगों को शामिल नहीं वो क्या करें?
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों को शामिल नहीं किया गया है, वे 30 सितंबर तक फॉर्म 6 और जरूरी दस्तावेजों के जरिए अपना दावा पेश कर सकते हैं। फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर को जारी की जाएगी। अगर किसी का नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं, ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि मतदाता हमेशा के लिए वोटर लिस्ट से बाहर हो गया है। ऐसे मतदाता 31 अगस्त से 30 सितंबर तक दावा और आपत्ति दाखिल कर सकते हैं।
ड्राफ्ट लिस्ट में 97.5 लाख वोटर का नाम शामिल
चुनाव आयोग के संशोधित शेड्यूल के अनुसार, दावों और आपत्तियों की जांच की जाएगी और नोटिस व निपटारे की प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक चलेगी। ड्राफ्ट लिस्ट में लगभग 97.5 लाख वोटर शामिल हैं, जिनके एन्यूमरेशन फार्म 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) के तहत घर-घर जाकर किए गए सर्वे में मिले और डिजिटाइज किए गए। यह सर्वे 30 जून को शुरू हुआ और 17 अगस्त को खत्म हुआ।
दिल्ली में सबसे ज्यादा और कम फॉर्म डिजिटाइज कहां
शहर के 70 विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन का स्तर अलग-अलग रहा। रोहिणी में डिजिटाइजेशन की दर सबसे ज्यादा 83.43 प्रतिशत रही, जबकि तुगलकाबाद में यह सबसे कम 52.15 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज हुए। चुनाव आयोग के संशोधित शेड्यूल के अनुसार, दावों और आपत्तियों की जांच की जाएगी और नोटिस व निपटारे की प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक चलेगी।
दिल्ली के वोटर कैसे चेक करें खुद का नाम?
मतदाता अपना नाम EPIC नंबर, मोबाइल नंबर या व्यक्तिगत विवरण के जरिए ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। CEO Delhi की वेबसाइट https://www.ceodelhi.gov.in/ पर Electoral Roll और voter search की सुविधा उपलब्ध है। वेबसाइट पर जाते ही आप तीन ऑप्शन आते हैं।
- SIR Draft Electoral Roll 2026 PDF
- Search Your Name in SIR Draft Electoral Roll 2026
- ASDD List/Minutes of Meeting(MOM)
अपने नाम की जांच के के लिए दूसरे नंबर के ऑप्शन को चुनें और स्क्रीन पर आ रही डिटेल को भरे। ऐसे आप घर बैठे ही लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
SIR के बाद एक और बड़ा बदलाव
अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित होने का संशोधित कार्यक्रम है। SIR के बाद दिल्ली में मतदान केंद्रों की संख्या 13,033 से बढ़कर 14,947 हो गई है। मतदान केंद्रों की लोकेशन भी 2,696 से बढ़कर 2,856 हो गई हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 31 August 2026 at 14:33 IST