अपडेटेड 11 November 2025 at 16:10 IST
Delhi Blast: डॉक्टर उमर चला रहा था कार? पेट्रोल पंपर पर रुकी फिर दो लोग बैठे और... पहली बार i20 कार का VIDEO आया सामने, जिसमें हुआ ब्लास्ट
दिल्ली के लाल किले के पास जिस कार में धमाका हुआ पुलिस उसकी हर एक डिटेल, लोकेशन खंगाल रही है। इस बीच धमाके से पहले i20 कार का एक नया वीडियो सामने आया है।
राजधानी दिल्ली में सोमवार, 10 नवंबर की शाम लाल किले के पास एक i20 कार में हुए धमाके की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जिस कार में धमाका हुआ पुलिस उसकी हर एक डिटेल, लोकेशन खंगाल रही है। इस बीच धमाके से पहले i20 कार का एक नया वीडियो सामने आया है।
एजेंसियों को शक है कि जिस कार में धमाका हुआ उसमें आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद मौजूद था। अब धमाके से पहले i20 कार का एक नया वीडियो सामने आई है। वीडियो में कार एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी नजर आ रहा है। वीडियो फरीदाबाद के पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। कार प्रदूषण जांच केंद्र के पास खड़ी दिख रही है। फुटेज में थोड़ी देर बाद कार में दो और लोग बैठते नजर आ रहे है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स आतंकी मोहम्मद उमर नबी है।
धमाके वाली कार का नया वीडियो
बता दें कि अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि इस धमाके के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं। एजेंसियों ने आशंका जताई है कि कि कार में आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद मौजूद था और अब कार का नया वीडियो सामने आने के बाद इसे पुख्ता सबूत माना जा रहा है। हालांकि, कार में सवार शख्स का DNA टेस्ट करवाने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। अब कार के नए वीडियो की जांच की जारी है।
लाल किले के पास पार्किंग में घंटों खड़ी रही कार
जिस I-20 कार से धमाका हुआ, वो गाड़ी 3 घंटे पहले तक लाल किले के पास पार्किंग में खड़ी थी। दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि 3:19 पर गाड़ी पार्किंग में खड़ी हुई थी और तीन घंटे बाद फिर 6:48 मिनट पर गाड़ी पार्किंग से बाहर निकली। इसके चार मिनट बाद ही धमाका हो गया।
इस बीच चांदनी चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें धमाके के बाद मची अफरा-तफरी को देखा जा सकता है। CCTV फुटेज में कल लाल किले के पास हुए कार विस्फोट का दृश्य दिखाई दे रहा है। इस घटना में आठ लोगों की जान चली गई।
लाल किले के पास धमाके से पहले दिल्ली में कहां-कहां गई कार?
सुबह 08:04 बजे - कार बदरपुर टोल बूथ से होते हुए दिल्ली में दाखिल हुई।
सुबह 08:20 बजे -कार ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक पेट्रोल पंप पर देखी गई।
दोपहर 3:19 बजे- कार लाल किला के पास स्थित पार्किंग एरिया में एंट्री की।
कार को दरियागंज, कश्मीरी गेट और सुनेहरी मस्जिद के आसपास भी देखा गया।
शाम लगभग 6:00 बजे - कार लाल किला पार्किंग एरिया से बाहर निकलती हुई देखी गई
शाम 6:48 मिनट पर कार पार्किंग से बाहर निकली। इसके चार मिनट बाद ही धमाका हो गया।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 11 November 2025 at 16:10 IST