'जिस दिन दिल्ली की सड़कों पर सिखों को जिंदा जलाया गया, उस दिन माफी मांगने के बजाय कांग्रेस रैली कर रही है, पंजाब चुनाव में...', BJP का हमला
दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। अब बीजेपी ने कांग्रेस की इस महारैली की तारीख पर सवाल उठाए हैं।
- भारत
- 4 min read
कांग्रेस पार्टी 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी महारैली आयोजित करने जा रही है। दिल्ली पुलिस ने इस रैली के लिए NOC जारी कर दिया है। पार्टी ने ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक भीड़ जुटाने का कड़ा लक्ष्य रखा है। यह रैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ देश भर में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। अब BJP ने कांग्रेस की इस रैली की तारीख को लेकर सवाल उठाए हैं।
दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। रैली का नाम ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रखा गया है। कांग्रेस महासचिव केसी. वेणुगोपाल ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के नेताओं के साथ बैठक कर रैली में लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की। पार्टी इंडिया ब्लॉक की सभी घटक पार्टियों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित कर रही है। वेणुगोपाल ने दावा किया कि यह देश की सबसे बड़ी राजनीतिक रैलियों में से एक होगी तो बीजेपी रैली को लेकर सवाल खड़े कर रही है।
1 नवंबर को भारत की सबसे बड़ी रैली-केसी वेणुगोपाल
AICC महासचिव केसी. वेणुगोपाल ने कहा, "1 नवंबर को भारत की सबसे बड़ी रैलियों में से एक होने जा रही है। यह रामलीला मैदान में आयोजित होगी और इसके साथ एक मार्च भी निकाला जाएगा। मोदी और अमित शाह मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में ज्ञानेश कुमार के पद का दुरुपयोग करके, चुनाव से जुड़े मामलों में गड़बड़ियां कर रहे हैं। अब कैबिनेट सचिव के नोट से इस बात की पुष्टि हो गई है।"
बीजेपी ने महारैली की तारीख पर उठाए सवाल
भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस रैली को लेकर कहा, "कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से यह स्वीकार किया है कि उनके मन में सिख समुदाय के प्रति कितनी घृणा है। जिस दिन दिल्ली की सड़कों पर सिख समाज के लोगों को जिंदा जलाया गया, कांग्रेस पार्टी उस दिन भी अपनी तुच्छ और छोटी राजनीति से बाज नहीं आ रही है।
पंजाब विधानसभा चुनाव में लगेगा झटका?
" कांग्रेस के लिए 1 नवंबर को सिख समाज से माफी मांगने का दिन था, जिस दिन वो एक तुच्छ और छोटी राजनीति की मानसिकता से इस तरह की रैली का आयोजन कर रहे हैं।पंजाब के लोग इसे देख रहे हैं और आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विधायकों की जो संख्या है, वो सिंगल डिजिट में रहने वाली है।"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 24 October 2026 at 12:32 IST