अपडेटेड 21 February 2024 at 15:25 IST

Delhi: यमुना में डूबे 4 दोस्त, 3 का शव बरामद; 10वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले मौज मस्ती पड़ी भारी

चारों दोस्त शाम को यमुना नदी में नहाने गए थे। सर्च ऑपरेशन देर शाम तक चला। इनमें से 3 का शव बरामद कर लिया गया।

Follow :  
×

Share


दिल्ली में दर्दनाक हादसा | Image: Unsplash

Delhi Students Drowned: दिल्ली के बुराड़ी थाना इलाके में 20 फरवरी की शाम यमुना में नहाने गए चार छात्र डूब गए। तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं और चौथे की तलाश खबर लिखे जाने तक जारी थी। चारों गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क कॉलोनी के रहने वाले थे। सुबह स्कूल जाने की बात कहकर अपने अपने घर से निकले थे और बुराड़ी थाना क्षेत्र के चौहान पट्टी में यमुना नदी में नहाने आए थे।

शाम करीब 6 बजे चारों के डूबने की सूचना मिली जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। देर शाम तक 3 का शव पानी से बाहर निकाल ली गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। इनके साथ गए पांचवें बच्चे ने शोर मचा कर इसकी जानकारी दी।

चला रेस्क्यू ऑपरेशन 

छात्रों के डूबने की सूचना मिलते ही कश्मीरी गेट से DM ईस्ट बोर्ड क्लब के गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची और  रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद तीन बच्चों के शव निकाले जा सके जबकि एक बच्चा लापता था। अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा था।

नहाने गए थे ये चार

जानकारी के मुताबिकआदित्य रावत, शिवम यादव, रमन और उदय आर्य यमुना घाट पर मंगलवार को नहाने के लिए पहुंचे थे। सभी की उम्र 16-17 साल के बीच थी। इन 10वीं के छात्रों का बुधवार को बोर्ड का एग्जाम था।

परिजनों का बुरा हाल

सूचना मिलते ही सभी छात्रों के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। इनका रो-रोकर बुरा हाल है। जांच के दौरान पता चला कि शाम के समय पांच दोस्त नहाने यमुना में आए थे। बताया जा रहा है कि चार दोस्त यमुना में नहाने लगे, जबकि 5वां दोस्त बाहर बैठा रहा। बताया जा रहा है कि चारों नहाते नहाते गहरे पानी में चले गए और डूब गए। बाहर बैठे छात्र ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में कहां एंट्री, किधर No Entry; घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

 

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 21 February 2024 at 09:09 IST