अपडेटेड 21 September 2024 at 07:59 IST
दिल्ली में आज आतिशी की ताजपोशी, राजनिवास में समारोह की तैयारी, 5 कैबिनेट मंत्री भी लेंगे शपथ
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी आज,21 सितंबर को शपथ ग्रहण करेंगी। राजनिवास में शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। आतिशी के साथ 5 कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे।
Atishi Oath Ceremony: अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी ने आतिशी (Atishi) को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) आज, 21 सितंबर को शपथ ग्रहण करेंगी। राजनिवास में शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। आतिशी के साथ 5 कैबिनेट मंत्री भी आज शपथ लेंगे। इनमें एक नाम ऐसा है जो पहली बार मंत्री बनने जा रहे हैं।
आतिशी और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण राजनिवास में होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 4.30 से 5.00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। LG विनय कुमार सक्सेना उन्हें शपथ दिलाएंगे। उस आतिशी के साथ AAP के 5 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 सितंबर को आतिशी को CM नियुक्त करने की इजाजत दी।
राष्ट्रपति ने केजरीवाल का इस्तीफा किया स्वीकार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 सितंबर को आतिशी को शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया और अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति ने 5 मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी। राजनिवास में सभी शनिवार को पद और गोपनियता की शपथ लेंगे।
आतिशी के साथ ये विधायक लेंगे शपथ
केजरीवाल कैबिनेट के 4 मंत्री आतिशी कैबिनेट में भी मंत्री बनेंगे। सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और इमरान हुसैन पहले से ही मंत्री हैं वो एक बार फिर से मंत्री पद की शपथ लेंगे और आतिशी के मंत्रिमंडल में शामिल हो जाएंगे। आतिशी की कैबिनेट में एक नए चेहरे को भी जगह मिलने जा रही है। उत्तर पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश अहलावत नए मंत्री बनेंगे।
एक मंत्री की जगह अब भी खाली
इन मंत्रियों के शामिल होने के बाद भी दिल्ली की नई सरकार की कैबिनेट में 1 मंत्री की जगह खाली रहेगी। अब देखने को होगा कि आगे चलकर आतिशी किसी मंत्री बनाती है। बता दें कि केजरीवाल सरकार में आतिशी के पास शिक्षा, वित्त, राजस्व, पीडब्ल्यूडी, बिजली समेत 13 विभाग थे। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री रहते हुए आतिशी इन विभागों को अपने पास रखती हैं या नहीं।
आतिशी की कंधे पर नई जिम्मेदारी
बता दें कि मंगलवार, 17 सितंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगी कि आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी मार्लेना राजधानी की कमान संभालेंगी। आतिशी की गिनती दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की भरोसेमंद और करीबियों में होती हैं। दिल्ली सरकार में इकलौती महिला मंत्री हैं और सबसे अधिक विभागों की भी जिम्मेदारी आतिशी ने संभाल रखा है। अब आतिशी के कंधे पर नई जिम्मेदारी आने वाली है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 21 September 2024 at 07:59 IST