अपडेटेड 8 March 2026 at 12:50 IST

उत्तम नगर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी निजामुद्दीन के घर पर चला बुलडोजर; इलाके में भारी फोर्स तैनात, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली पर पानी के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में तरुण कुमार की हत्या का मुद्दा बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Follow :  
×

Share


उत्तम नगर हत्याकांड में बुलडोजर एक्शन | Image: ANI/ Republic

Uttam Nagar murder case: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन शुरू हुआ एक मामूली विवाद घातक हत्याकांड में बदल गया। जेजे कॉलोनी में 26 साल के तरुण कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। मामले में अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। इसी मामले में अब बुलडोजर एक्शन हुआ है। दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) ने गिरफ्तार आरोपियों में से एक की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर ये कार्रवाई की गई। 

होली पर गुब्बारा फेंकने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

घटना की शुरुआत होली वाले दिन शाम 10 बजकर 30 मिनट पर हुई, जब तरुण की 11 साल की चचेरी बहन ने छत से पानी का गुब्बारा फेंका। यह गुब्बारा फिसलकर नीचे सड़क पर गिरा और पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर नीचे गिरे गुब्बारे में भरे पानी की थोड़ी छींटे पड़ गई। दोनों परिवार अलग-अलग समुदायों से है, इसलिए तभी से बहस होनी शुरू हो गई और जल्द ही ये बहस हाथापाई में बदल गई।

तरुण के चाचा रमेश बुटोलिया ने बताया कि, गुब्बारे से लगे छींटों को लेकर महिला और उसके परिवार से माफी मांगी, लेकिन उन्हें जातिवादी गालियां दी गईं। परिवार के सदस्यों ने कहा कि वे घर के अंदर छिप गए थे, जबकि बाहर हमलावर गालियां देते रहे। फिर रात करीब 11 बजे तरुण घर लौटा, तो बाइक पार्क करते वक्त ही उसपर रॉड, हॉकी स्टिक, क्रिकेट बैट और पत्थरों से हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उन्हें सड़क पर पीटा इसके बाद वहीं छोड़कर भाग गए।

हमलावरों ने इतना मारा की तरुण की मौत हो गई

तरुण के पिता मेमराज ने बताया कि हमलावरों ने घर के बाहर खड़े होकर परिवार को बंद कर दिया था, जिससे उन्हें बेटे पर हमले का पता ही नहीं चला। हमले के बाद तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां अगले दिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले में दर्ज FIR में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं जोड़ी गई हैं। डीसीपी ने कहा- 'खबरों के मुताबिक, दोनों परिवार पिछले 5 दशकों से एक-दूसरे को जानते थे और पार्किंग और कचरा निपटान जैसे मामूली मुद्दों पर झगड़ते रहते थे।'

घरों पर ताला लगाकर भागे आरोपियों के परिवार 

तरुण के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें उमरदीन (49), जुम्मदीन (36), कमरुद्दीन (36), मुस्तैक (46), मुजफ्फर (25) और ताहिर शामिल है। वहीं एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। तरुण मौत की खबर फैलने के बाद सभी आरोपियों के परिवार ने अपने घरों में ताला लगा दिया है और भाग गए हैं। तरुण की मौत से गुस्साई भीड़ ने एक कार और वाहनों में तोड़फोड़ भी की, एक कार को आग लगा दी।उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन हुए। जहां लोगों ने कड़ी सजा की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने अर्धसैनिक बलों की मदद से स्थिति संभाली। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अब दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) ने एक आरोपी (निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति) पर बुलडोजर चलाया है। यह कार्रवाई अवैध निर्माण या संबंधित मुद्दों पर की गई है। पुलिस ने इलाके को 3 जोनों में बांटा है और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में रखा है। तरुण के परिवार ने CBI जांच की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: 'तुम जितना सोचती हो उससे कहीं गुना ताकतवर हो' महिला दिवस पर भेजें संदेश

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 8 March 2026 at 12:50 IST