अपडेटेड 15 July 2025 at 07:42 IST

Delhi: तिहाड़ जेल के अस्पताल में अंडर ट्रायल कैदी ने किया सुसाइड, हत्या के आरोप में पहुंचा था जेल

दिल्ली की तिहाड़ जेल के अस्पताल में एक अंडर ट्रायल कैदी रमेश कर्मकार ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Follow :  
×

Share


तिहाड़ जेल के अस्पताल में कैदी ने किया सुसाइड | Image: ANI

दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक कैदी ने सुसाइड कर लिया है। अंडर ट्रायल कैदी ने तिहाड़ जेल के अस्पताल की खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रमेश कर्मकार के रूप में हुई है, जो हत्या के एक मामले में जेल नंबर 4 में बंद था। रविवार देर रात को उसका शव फंदे से लटका मिला था, सुबह जेल अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, रमेश पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था और 28 मई से जेल नंबर 3 स्थित अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। रविवार देर रात उसे अस्पताल की खिड़की से फंदे से लटका हुआ पाया गया।  घटना की जानकारी जेल अधिकारियों को सोमवार सुबह मिली, जिसके बाद तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

अस्पताल की खिड़की पर मिला कैदी का शव

जेल प्रशासन की ओर घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है कि कहीं इसमें लापरवाही या कोई और कारण तो नहीं था।

तिहाड़ जेल की सुरक्षा पर उठे सवाल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कैदी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था, हालांकि अभी तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मगर  रमेश कर्मकार का आत्महत्या जैसा कदम उठाना कई सवाल खड़े करता ह, क्या उसे पर्याप्त मानसिक स्वास्थ्य सहायता मिल रही थी? इस घटना ने तिहाड़ जैसी हाई-सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रमेश के पास फंदा बनाने का सामान कैसे पहुंचा और उस पर पर्याप्त निगरानी क्यों नहीं थी?

यह भी पढ़ें;  दौड़ती दुनिया को सबसे उम्रदराज मैराथन रनर फौजा सिंह ने कहा अलविदा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 15 July 2025 at 07:42 IST