अपडेटेड 12 January 2024 at 10:40 IST

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण इंडिया गेट के आसपास यातायात बाधित

India Gate: गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण मध्य दिल्ली में इंडिया गेट के आसपास पांच घंटे से भी अधिक समय तक यातायात बाधित रहेगा।

Follow :  
×

Share


इंडिया गेट के आसपास यातायात बाधित | Image: PTI

Republic Day News: गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण मध्य दिल्ली में इंडिया गेट के आसपास पांच घंटे से भी अधिक समय तक यातायात बाधित रहेगा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से विजय चौक और इस ऐतिहासिक स्थल के आसपास के चौराहों से बचने की सलाह दी है।

उसने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण शुक्रवार सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक कृपया विजय चौक, रफी मार्ग-कर्तव्यपथ चौराहा, जनपथ-कर्तव्यपथ चौराहा और मानसिंह रोड-कर्तव्यपथ चौराहे से बचें।’’ दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से विजय चौक और इस ऐतिहासिक स्थल के आसपास के चौराहों वाले रास्तों पर जाने से थोड़ी बचने की सलाह दी है। क्योंकि परेड की रिहर्सल के कारण यातायात प्रभावित है इसलिए कुछ रास्तों से बचने की सलाह दी है। वहीं बुधवार और बृहस्पतिवार को भी रिहर्सल के कारण यातायात बाधित रहा था। 

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 12 January 2024 at 10:40 IST