अपडेटेड 17 January 2025 at 20:13 IST
दक्षिण दिल्ली में कडिया गिरोह की तीन महिला सदस्यों को पकड़ा गया
दिल्ली पुलिस ने महानगरों में चोरी की घटनाओं में संलिप्तता को लेकर चर्चित कड़िया गिरोह की तीन महिला सदस्यों को पकड़ा है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘ ये गिरफ्तारियां छत्तरपुर इलाके में एक विदेशी नागरिक के साथ हुई चोरी की घटना से जुड़ी हैं।’’

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के कड़िया जिले के गुलखेरी गांव का यह गिरोह बाजारों, शादियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों जैसे व्यस्त स्थानों पर लोगों को निशाना बनाता था। अधिकारी के अनुसार गिरोह के सदस्य लोगों का ध्यान भटकाकर उनके पर्स, नकदी और कीमती दस्तावेज चुरा लेते थे।
उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को एक विदेशी नागरिक ने पुलिस से शिकायत की कि छत्तरपुर में खरीददारी के दौरान उनका बटुआ चोरी हो गया जिसमें 350 अमेरिकी डॉलर, क्रेडिट कार्ड, वीजा एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। अधिकारी ने बताया कि महरौली थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी और संदिग्धों को पकड़ने के लिए टीम बनायी गयीं।
उन्होंने बताया कि इन महिलाओं की पहचान की गयी और उन्हें बृहस्पतिवार को छत्तरपुर में 100 फुट रोड पर गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘ पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। गिरफ्तार की गई महिलाएं मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं, जिनकी उम्र 30 साल के आसपास है। उनमें से एक दिल्ली में दर्ज आठ आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी है।’’
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 17 January 2025 at 20:13 IST